डेल्टा से ज्यादा खतरनाक है ओमिक्रॉन, जानिए क्या कोरोना के इस नए वेरिएंट पर वैक्सीन का होगा असर, क्या है इसके लक्षण?

भारत में आएगी तीसरी लहर?  डेल्टा से ज्यादा खतरनाक है ओमिक्रॉन, जानिए क्या कोरोना के इस नए वेरिएंट पर वैक्सीन का होगा असर, क्या है इसके लक्षण?
हाईलाइट
  • इस वेरिएंट से सबसे ज्यादा प्रभावित दक्षिण अफ्रीका है

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने ऐसी तबाही मचाई कि लोगों का जीना दूभर हो गया था। दूसरी लहर के दौरान डेल्टा वेरिएंट का सबसे ज्यादा प्रभाव देखा गया। देश डेल्टा वेरिएंट से उभर ही रहा था कि, अचानक दुनिया में ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी और सभी देशों को चिंता में डाल दिया। इस वेरिएंट से सबसे ज्यादा प्रभावित दक्षिण अफ्रीका है। जिसकी वजह से कई देशों ने वहां की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

बता दें कि, इस वेरिएंट से अब भारत भी सतर्क हो गया है और मुंबई में दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों को क्वारंटाइन में रहना होगा और टेस्ट कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इस वेरिएंट को लेकर अगर अभी से सावधानी नहीं बरती गई तो, ये देश में तीसरी लहर का कारण बन सकता है। वहीं संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि,इस नए वेरिएंट पर अध्ययन करने में कई सप्ताह का समय लग सकता है। उसके बाद ही पता लग पाएगा कि, क्या कोरोना वैक्सीन और टेस्ट का इस पर असर होगा या फिर नहीं।  

डेल्टा वेरिएंट और ओमिक्रॉन 

  • डेल्टा वेरिएंट को WHO ने वेरिएंट ऑफ कंसर्न (VoC) घोषित किया था। वहीं ओमिक्रॉन को भी WHO ने वेरिएंट ऑफ कंसर्न (VoC) घोषित किया है। 
  • ओमिक्रॉन का पहला केस 24 नवंबर 2021 को साउथ अफ्रीका में मिला था। दक्षिण अफ्रीका के अलावा ये यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, इटली, बेल्जियम, बोत्सवाना, हांगकांग और इजराइल में भी पाया गया है।
  • ओमिक्रॉन से संक्रमित कई लोगों ने अपना वैक्सीनेशन पूरा करवा रखा है। 
  • अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, ये वैरिएंट कोरोना का अब तक का सबसे संक्रामक और घातक वैरिएंट हो सकता है।
  • इस वेरिएंट में अब तक 32 म्यूटेशन देखे गए है। इससे पहले लैम्बडा वैरिएंट में सबसे अधिक 7 म्यूटेशनों के बारे में पता लगा था। अमर उजाला की खबर के अनुसार, विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी वैरिएंट में जितने अधिक म्यूटेशन होंगे,उसमें वायरस के प्रतिरक्षा से बचने की आशंका भी उतनी ही बढ़ जाती है।

ओमिक्रॉन के लक्षण

  • दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान के अनुसार, ओमिक्रोन के कोई विशेष लक्षण नहीं है। इसमें डेल्टा की तरह की लक्षण देखे गए है।
  • राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान ने बताया कि, डेल्टा की तरह ओमिक्रोन से संक्रमित हुए कुछ लोग भी एसिम्टोमेटिक थे।
  • ओमिक्रॉन से संक्रमित होने पर मांसपेशियों में दर्द और 1-2 दिन के लिए थकान महसूस हो सकती है। 
  • गले में दर्द, सिर में दर्द और सीने में दर्द की भी शिकायत हो सकती है। 

ओमिक्रॉन से बचने के उपाय

  • कोरोना के नए वेरिएंट से बचने के लिए आपको सभी कोविड गाइडलाइन का पालन कड़ाई से करना होगा।
  • मास्क जरुर पहनें, सैनिटाइजर का समय-समय पर उपयोग करें। और सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखें। 
  • वैक्सीन की दोनों खुराकें जरुर लें ले। 


 

Created On :   29 Nov 2021 4:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story