- दिल्ली: संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। सिंघू बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली यहां पहुंची थी।
- बैरीकेड हटा कर, युवा किसानों ने किया दिल्ली में प्रवेश, देश में पहली बार गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड
- पेट्रोल, डीजल के दाम में बड़ी वृद्धि, दिल्ली में 86 रुपए लीटर हुआ पेट्रोल, मध्यप्रदेश में 94 रुपए लीटर
- 7 महीनों में भारत में कोविड के सबसे कम 9 हजार मामले दर्ज
- यूपी: नई आबकारी नीति 1 अप्रैल से होगी लागू, घर में रख सकेंगे शराब की 12 बोतल
India Weather: इस साल चार दिन की देरी से केरल पहुंचेगा मानसून, 5 जून को देगा दस्तक-IMD
हाईलाइट
- मानसून के केरल पहुंचने में 4 दिन की देरी हो सकती है
- मौसम विभाग ने 5 जून को मानसून के पहुंचने की उम्मीद जताई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में इस साल देरी से मानसून की शुरुआत होगी। केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून आने में करीब चार दिन की देरी हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मानसून के दक्षिणी राज्य में 5 जून तक आने की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 20 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है।
This year, the onset of southwest monsoon over Kerala is likely to be slightly delayed as compared to normal date of onset of 1st June. The monsoon onset over Kerala this year is likely to be on 5th June with a model error of ± 4 days. pic.twitter.com/0A9qScMS5b
— IMD Weather (@IMDWeather) May 15, 2020
केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत सामान्य तारीख 1 जून थी। इसकी तुलना में इस साल चार दिन की देरी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, ± 4 की मॉडल त्रुटि के साथ केरल में मानसून पांच जून तक आएगा।
मौसम: ओडिशा में चक्रवाती तूफान की आशंका, 12 जिलों में अलर्ट
गौरतलब है कि, मानसून को लेकर मौसम विभाग का अनुमान पिछले 15 सालों में सिर्फ 2005 को छोड़ दें, तो हमेशा सही रहा है। पिछले साल मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था, केरल में मानसून 6 जून तक आएगा। मानसून 8 जून को केरल पहुंच गया था। वहीं, 2018 में 29 मई को मानसून के केरल पहुंचने का अनुमान लगाया था, उसी दिन पहुंचा। केरल में मानसून का आगमन देश में चार महीने के बारिश के मौसम की आधिकारिक शुरुआत है।
ओडिशा में चक्रवाती तूफान की आशंका
मानसून से पहले देश में चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान अम्फान घुमड़ रहा है। जिसके चलते ओडिशा के 12 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।