पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

Pakistan again violates ceasefire along the Line of Control
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया
हाईलाइट
  • पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

डिजिटल डेस्क, जम्मू, 22 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बुधवार को फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, आज शाम लगभग 5.15 बजे पाकिस्तान ने पुंछ के किरनी और कस्बा सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास बिना उकसावे के गोलीबारी की और मोर्टार दागे।

उन्होंने कहा, भारतीय सेना पर्याप्त जवाबी कार्रवाई कर रही है।पाकिस्तान ने पुंछ जिले के सुंदरबनी सेक्टर में मंगलवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।इस साल की शुरुआत से ही पाकिस्तान ने 2,711 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन में कम से कम 21 नागरिक मारे जा चुके हैं और 94 घायल हुए हैं।

 

Created On :   22 July 2020 5:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story