Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, तीन भारतीय सैनिक शहीद

Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, तीन भारतीय सैनिक शहीद
Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, तीन भारतीय सैनिक शहीद
Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, तीन भारतीय सैनिक शहीद
हाईलाइट
  • जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग घटनाओं में तीन भारतीय सैनिक शहीद
  • पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
  • रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने इसकी जानकारी दी

डिजिटल डेस्क, जम्मू। दो अलग-अलग घटनाओं में, जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की फायरिंग में तीन भारतीय सैनिक शहीद हो गए। एक घटना गुरुवार की है और दूसरी बुधवार की। पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की तरफ से की गई इस फायरिंग में दो भारतीय सैनिक शहीद हो गए। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने इसकी जानकारी दी। 

कृष्णाघाटी में सीजफायर का उल्लंघन
एक दिन पहले बुधवार को पाकिस्तान ने पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था। इसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया था। जबकि एक जवान घायल हो गया। मृतक सैनिक की पहचान लांस नायक करनैल सिंह के रूप में की गई। व्हाइट नाइट कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग और सभी रैंकों ने मृत सैनिक को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। घायल हुए रायफलमैन विरेंद्र सिंह की आंख में चोट लगी है। घायल जवान का राजौरी के आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Image
लांस नायक करनैल सिंह

पाक ने बढ़ाई बिना उकसावे की फायरिंग
बता दें कि इस महीने, पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास बिना उकसावे की फायरिंग बढ़ा दी है। 14 सितंबर को, राजौरी जिले में एलओसी के पास पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी  में मेजर सहित सेना के तीन जवान घायल हो गए थे। 6 सितंबर को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की गोलीबारी और मोर्टार शेलिंग में भारतीय सेना का जवान शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए थे।

Created On :   1 Oct 2020 11:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story