- आंदोलन तेज करेंगे किसान, आज से राज्यों में करेंगे गवर्नर हाउस का घेराव
- महाराष्ट्र के मुंबई में आज से खुलेंगे कॉलेज, सख्त गाइडलाइंस के साथ शुरू होगी पढ़ाई
- मध्य प्रदेश के मुरैना में कांग्रेस की किसान महापंचायत आज
- झारखंड में कोरोना से संक्रमण के 101 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 3 की मौत
- जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आज घाटी पहुंचेगा संसदीय दल, कल पहली बैठक
पीएम मोदी की योजनाओं में पं. दीनदयाल का एकात्म मानव दर्शन : शिवराज

हाईलाइट
- पीएम मोदी की योजनाओं में पं. दीनदयाल का एकात्म मानव दर्शन : शिवराज
भोपाल, 25 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की येाजनाओं में पं उपाध्याय का एकात्म मानव दर्शन है।
पं उपाध्याय की जयंती के मौके पर शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर केंद्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल एक कुशल संगठक, राष्ट्रवादी विचारक, भारत माता के सच्चे पुजारी और भारतीय संस्कृति के उपासक थे। उनके लिए सारा देश उनका परिवार था। उनका कोई व्यक्तिगत परिवार नहीं था। वह बचपन से ही भारत माता की तपस्या और साधना में लग गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो योजनाएं बना रहे हैं और चला रहे हैं, उसके पीछे पंडित दीनदयाल का एकात्म मानव दर्शन ही है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पं. उपाध्याय ने जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को आधारभूत दर्शन, एकात्म मानव दर्शन प्रदान किया। पूरा जीवन भारत माता के चरणों में और जनता की सेवा में समर्पित किया। आज भाजपा जो कुछ भी है उसके पीछे अगर सबसे बड़ा योगदान किसी का है तो वो वह पं दीनदयाल है।
चौहान ने आगे कहा कि दीनदयाल रामायण की चौपाई परहित सरिस धर्म नहीं भाई को मंत्र मानकर काम करते थे। उनके इसी मंत्र को साकार करते हुए भाजपा कार्यकर्ता जनता के कल्याण के लिए लगातार काम कर रहें हैं।
वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लालघाटी स्थित पं़ दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनका स्मरण किया।
एसएनपी-एसकेपी
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।