मुंबई: अंधेरी स्टेशन के पास गिरा फुटओवर ब्रिज का हिस्सा, 6 लोग घायल

मुंबई: अंधेरी स्टेशन के पास गिरा फुटओवर ब्रिज का हिस्सा, 6 लोग घायल
हाईलाइट
  • हादसे में पांच लोग घायल भी हुए।
  • ट्रैक पर ब्रिज का हिस्सा गिरने से लोकल सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
  • फायर ब्रिगेड और पुलिस बल सहित NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
  • मुंबई के अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास अचानक फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच मुंबई के अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास अचानक फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर है। वहीं ट्रैक पर ब्रिज का हिस्सा गिरने से लोकल सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

 

 

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया है कि, मुंबई की घटना की मॉनिटरिंग कर रहा हूं। 2 बजे तक हार्बर लाइन को शुरू करने की कोशिश जारी है।

 

 

हादसे पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, अंधेरी में ब्रिज गिरने से रेल ट्रैफिक पर असर पड़ा है। अधिकारियों को अन्य विभागों के सहयोग से मरम्मत कार्य में तेजी लाकर ट्रैफिक को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे सेफ्टी कमिश्नर की तरफ से हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।

 

 

 

 


हादसे के बाद लोकल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने के बाद वेस्टर्न लाइन के रूट्स पर बांद्रा और अंधेरी के बीच बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) 39 एक्स्ट्रा बसें चला रहा है।

 

 

रेल प्रशासन, आरपीएफ, जीआरपी, फायर ब्रिगेड और पुलिस बल सहित NDRF की टीम भी मौके पर मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

 

 

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी हादसे के बारे में पुलिस कमिश्नर और बीएमसी कमिश्नर से बात करके जानकारी ली।

 

 

 

 

सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ ने बताया सेंट्रल रेलवे के सभी कॉरिडोर पर रेल सेवाएं चालू हैं, हालांकि ट्रेनों में डिब्बों की संख्या को कम किया गया है। लोकल लाइन पर सेवाएं जारी रहेंगी। वेस्टर्न रेलवे ने अंधेरी हादसे को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अंधेरी के लिए 02267630054, चर्चगेट के लिए 02267622540, बोरीवली के लिए 02267634053 और मुंबई सेंट्रल के लिए 02267644257 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

 

दरअसल मंगलवार सुबह अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास अंधेरी से विले पार्ले के बीच बन रहा गोखले फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ा। इस हादसे में ओवरहेड का सामान क्षतिग्रस्त हुआ है। 6 लोग घायल हो गए हैं। हादसे के तुरंत बाद इस रूट की कई ट्रेनों को रोका गया है। अंधेरी से विरार के बीच लोकल सेवाएं बंद कर दी गई हैं। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

गनीमत यह थी कि उस वक्त ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल विरार जाने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। वहीं ट्रैक से मलबा हटाने का काम भी तेज कर दिया गया है।
 


जानकारी के मुताबिक हार्बर लाइन पर अंधेरी और बांद्रा के बीच रेल सेवा बाधित है, जबिक छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से बांद्रा के बीच रेल सेवा सामान्य है। गौरतलब है कि मुंबई में सोमवार से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मंगलवार को भी मुंबई के कई इलाकों में बारिश की वजह से जलभराव की दिक्‍कत देखी गई। 

Created On :   3 July 2018 3:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story