- बंगाल में पांचवें चरण के वोटिंग को लेकर अमित शाह ने की अपील- अधिक से अधिक मतदान करें
- मध्य प्रदेश: 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 11,045 नए मामले, 60 की मौत
- झारखंड: अगले आदेश तक 10वीं और 12वीं की सभी प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्थगित
- तमिल अभिनेता विवेक का चेन्नई के अस्पताल में निधन
- वाराणसी: मंगलवार से ट्रामा सेंटर में 90 बेड करोना के लिए होंगे संचालित, आधे में होगा बाकियों का उपचार
मप्र में आंशिक बादल छाए

भोपाल, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं, वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में बारिश होने और बौछारें पड़ने की संभावना जताई हैं।
राज्य के कई हिस्सों में आसमान पर गुरुवार को आंशिक बादलों का डेरा है, जिससे धूप की तेजी नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तरी हिस्से और आसपास के क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे राज्य के कई स्थानों पर आंशिक बादल छाए हैं और आगामी 24 घंटों में बौछारें पड़ने के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान भी कई स्थानों पर बौछारें पड़ी।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21, ग्वालियर का 20़.6 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 22.2 सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 32़.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा।