Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमत में राहत, जानें आपके शहर का दाम

Petrol diesel price on 07 august 2021
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमत में राहत, जानें आपके शहर का दाम
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमत में राहत, जानें आपके शहर का दाम
हाईलाइट
  • 18 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर
  • 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल की कीमत 100 रु. से अधिक
  • आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई फेरबदल नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई फेरबदल नहीं किया है। ये लगातार 21वां दिन है जब पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है। जबकि इससे पहले हुई लगातार बढ़ोतरी के चलते सिर्फ 42 दिनों में ही पेट्रोल 11.52 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। वहीं देश के लभगभ 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर से अधिक है। इनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, लद्दाख, बिहार, केरल, पंजाब, सिक्किम और नागालैंड शामिल है।

बता दें, भारतीय बाजारों में 18 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर है। बीते दिनों तेल उत्पादक एवं निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) और उसके साथी उत्पादक देशों ने तेल की आपूर्ति बढ़ाने पूर्ण सहमति बनाने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद से देश में पेट्रोल- डीजल की कीमतों में गिरावट आने की आशंका जताई गई थी। फिलहाल, घरेलू बाजार में ईंधन के दाम में कटौती नहीं हुई है

पेट्रोल की कीमत     
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपये प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। 

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 89.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 97.45 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

Created On :   7 Aug 2021 5:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story