पीएम मोदी ने एक्सेप्ट किया विराट का चैलेंज, जल्द जारी करेंगे वीडियो

पीएम मोदी ने एक्सेप्ट किया विराट का चैलेंज, जल्द जारी करेंगे वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर की ओर से शुरू किया गया हम फिट तो इंडिया फिट फिटनेस चैलेंज पीएम नरेन्द्र मोदी तक पहुंच चुका है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के चैलेंज को स्वीकार करते हुए अपना कसरत करते हुए वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए विराट ने इस चैलेंज को आगे बढ़ाया और इसे पीएम नरेन्द्र मोदी को दिया है जिसे मोदी ने स्वीकार कर लिया है। पीएम मोदी ने ट्ववीट करते हुए लिखा है विराट कोहली आपका चैलेंज स्वीकार है और मैं जल्द ही अपना फिटनेस चैलेंज वीडियो शेयर करूंगा। 

 

 

 

 

 

विराट ने पूरा किया फिटनेस चैलेंज 

 

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने राज्यवर्धन सिंह राठौर के चैलेंज को स्वीकार करते हुए अपना एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। इस वीडियो में विराट अपनी मनपसंद एक्सरसाइज स्पाइडर प्लैंक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विराट ने चैलेंज को पूरा करते हुए पूरे 20 स्पाइडर प्लैंक किए। चैलेंज पूरा करने के बाद विराट ने ये चैलेंज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और पत्नी अनुष्का शर्मा को टैग किया  है। 

 

 

 

 

सबसे पहले साइना ने पूरा किया चैलेंज 

 

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर की ओर से दिए गए हम फिट तो इंडिया फिट चैलेंज को सबसे पहले स्टार शटलर साइना नेहवाल ने पूरा किया। राज्यवर्धन राठौर के ट्वीट के कुछ घंटों बाद ही साइना ने भी कसरत करने हुए एक वीडियो बनाया और उसे ट्विटर पर शेयर किया। साइना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि हम फिट हैं तो इंडिया फिट है चैलेंज के लिए मुझे चुनने के लिए आपका शुक्रिया राज्यवर्धन सिंह सर। साइना ने खेल मंत्री की बात को दोहराते हुए अपनी साथी और रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु, क्रिकेटर गौतम गंभीर और फिल्म "बाहुबली" के एक्टर राणा दग्गुबाती को यह चैलेंज दिया था। 

 

 

 

 

खेल मंत्री ने शुरू किया "हम फिट तो इंडिया फिट" चैलेंज

 

आपको बता दें कि केन्द्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने मंगलवार को पुशअप्स लगाते हुए एक वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए इस चैलेंज की शुरुआत की थी। खेल मंत्री ने इस चैलेंज को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, स्टार शटलर साइना नेहवाल और बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन को दिया था और चैलेंज को आगे बढ़ाने की अपील की थी। इस चैलेंज को हम फिट तो इंडिया फिट नाम दिया गया है।

Created On :   24 May 2018 3:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story