महाराष्ट्र में तबाही बन कर आई बारिश, कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात, हजारों लोग फंसे, पीएम ने दिया मदद का आश्वासन

PM Modi assures of full support to CM Uddhav Thackeray
महाराष्ट्र में तबाही बन कर आई बारिश, कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात, हजारों लोग फंसे, पीएम ने दिया मदद का आश्वासन
महाराष्ट्र में तबाही बन कर आई बारिश, कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात, हजारों लोग फंसे, पीएम ने दिया मदद का आश्वासन
हाईलाइट
  • केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया
  • पीएम मोदी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की
  • भारी वर्षा और बाढ़ के मद्देनजर महाराष्ट्र के प्रभावित हिस्सों में स्थिति पर चर्चा की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की। ट्विटर पर उन्होंने इसकी जानकारी दी। पीएम ने लिखा, भारी वर्षा और बाढ़ के मद्देनजर महाराष्ट्र के प्रभावित हिस्सों में स्थिति पर चर्चा की। केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है। सभी की सुरक्षा और सलामती के लिए प्रार्थना करता हूं।

बता दें कि लगातार बारिश के कारण महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है। भारी बारिश ने फाइनेंशियल कैपिटल मुंबई सहित राज्य के कई हिस्सों में सड़क और रेल यातायात को भी प्रभावित किया। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में नदी के उफान के बाद कोंकण रेलवे मार्ग पर ट्रेन सेवा प्रभावित होने से कम से कम 6,000 यात्री फंस गए। रत्नागिरी में परशुराम घाट के पास भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई। 

वर्धा में 40 घंटे से अधिक समय तक भारी बारिश के कारण दो लोग बह गए और समुद्रपुर तहसील के कम से कम 20 गांवों में पानी भर गया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों से सतर्क रहने और युद्धस्तर पर बचाव अभियान जारी रखने को कहा। उन्होंने रत्नागिरी और रायगढ़ जिलों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ आपात बैठक भी की।

रत्नागिरी के खेड़ और चिपलून क्षेत्रों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की दो टीमों को तैनात किया गया है और दो अन्य को क्रमशः रत्नागिरी के खेड़ और रायगढ़ के महाड में बचाव कार्यों में मदद के लिए लगाया गया है।

Created On :   22 July 2021 6:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story