दो दिन में मंत्रिमंडल विस्तार ! सिंधिया समेत 17 से 22 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं

pm modi cabinet expansion Jyotiraditya Scindia in Modi cabinet
दो दिन में मंत्रिमंडल विस्तार ! सिंधिया समेत 17 से 22 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं
दो दिन में मंत्रिमंडल विस्तार ! सिंधिया समेत 17 से 22 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं
हाईलाइट
  • दो दिन में हो सकता है मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार
  • सिंधिया समेत 17 से 22 नामों को मिल सकती है जगह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट का विस्तार दो दिनों के भीतर होने की संभावना है। 5 से 7 जुलाई के बीच में नए मंत्रियों के नाम पर मुहर लग सकती है। पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में 17 से 22 नए मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर उन राज्यों पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है, जहां आने वाले समय में चुनाव होना है।

मोदी मंत्रिमंडल में प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, नितिन गडकरी, डॉ हर्षवर्धन, नरेंद्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी और हरदीप सिंह पुरी इन 9 मंत्रियों के पास अतिरिक्त प्रभार है। बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में 81 सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान में 53 मंत्री हैं, यानी 28 मंत्रियों को जोड़ा जा सकता है। 

जदयू के मोदी कैबिनेट में शामिल होने की संभावनाएं कम
साल 2019 में मोदी सरकार के गठन के दौरान जदयू को केंद्रीय मंत्रिमंडल (central cabinet) में शामिल होने का ऑफर भाजपा (BJP) ने दिया था, लेकिन उस वक्त महज एक मंत्री पद जदयू को दिया जा रहा था, जिसके कारण जदयू ने भाजपा का ये ऑफर ठुकरा दिया था। वहीं, अब जदयू 2 साल बाद भाजपा में शामिल होने के लिए राजी हो गई है। जदयू में मंत्री पद के लिए दावेदार अधिक हैं लेकिन सरकार एक या दो से ज्यादा मंत्री उसके कोटे से बनाने में सक्षम नहीं है। 

कैबिनेट में बदलाव क्यों?
कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच ये सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर अभी फेरबदल या विस्तार की जरूरत क्या है। इसका सबसे बड़ा जवाब है उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव। दरअसल कुछ ही महीनों में उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। उससे पहले यूपी कैबिनेट में भी बड़े बदलाव प्रस्तावित हैं। जातिगत और दलगत समीकरणों को साधने के लिए यूपी में बहुत जल्द कैबिनेट विस्तार होगा। उसी कड़ी में ये काम राष्ट्रीय स्तर पर भी होगा। पिछले कुछ दिनों से जिस तेजी से समीक्षा हो रही है। उसे देखते हुए ये संभावनाएं जताई जा रही हैं कि यूपी से जुड़े नेताओं को मोदी कैबिनेट में ज्यादा जगह मिल सकती है। 

उत्तर प्रदेश

  • तीन से चार मंत्री शामिल किए जाएंगे
  • अपना दल से अनुप्रिया पटेल का नाम लगभग तय

बिहार

  • दो से तीन मंत्री शामिल होंगे
  • बीजेपी- सुशील मोदी
  • जेडीयू से RCP सिंह
  • एलजेपी से पशुपती पारस

मध्य प्रदेश

  • एक से दो मंत्री शामिल होंगे
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • राकेश सिंह

महाराष्ट्र

  • एक से दो मंत्री शामिल होंगे
  • नारायण राणे
  • हिना ग़ावित
  • रणजीत नाइक निम्बलकर


राजस्थान

  • एक मंत्री शामिल हो सकता है

जम्मू-कश्मीर

  •  एक मंत्री बनाया जा सकता है

लद्धाख

  • एक मंत्री शामिल हो सकता है

असम

  • एक से दो मंत्री शामिल
  • सोनोवाल

पश्चिम बंगाल

  • शान्तनु ठाकुर
  • निशीथ प्रामाणिक

ओडिशा

  • एक मंत्री शामिल हो सकता है

 

Created On :   5 July 2021 9:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story