10 लाख लोग बेघर, हालचाल जानने असम पहुंचे PM मोदी

PM Modi visits flood situation in Assam
10 लाख लोग बेघर, हालचाल जानने असम पहुंचे PM मोदी
10 लाख लोग बेघर, हालचाल जानने असम पहुंचे PM मोदी


डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। देश के राज्यों में बाढ़ ने कोहराम मचा रखा है। गुजरात, राजस्थान,अरूणाचल प्रदेश, असम और नागालैंड में बाढ़ ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। अकेले असम में 80 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 लाख लोग बेघर हो गए है। राज्य में हालात बदतर है, ऐसे में पीएम मोदी मंगलवार को राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने असम पहुंचे।

असम के एनडीए नेताओं से भी करेंगे मुलाकात

असम के वित्त मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने बताया कि पीएम मोदी के दौरे का मुख्य कारण बाढ़ से होने वाली परेशानियों का स्थायी हल तलाशना है। पीएम मोदी इसके लिए चर्चा करेंगे और असम के एनडीए नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। 

PMO ने ट्वीट कर दी जानकारी

PMO की ओर से ट्वीट किया गया था कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में होंगे, जहां वह बाढ़ के कारण बने हालात और राहत कार्य का जायजा लेंगे।" PMO की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वहां मोदी बाढ़ के हालात के मद्देनजर उच्च स्तरीय बैठकें लेंगे। इसमें पूर्वोत्तर के राज्यों खासकर असम, अरूणाचल प्रदेश और नगालैंड में राहत कार्यों का आकलन करेंगे। बैठकों में इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के मौजूद रहने की उम्मीद है।

केंद्र की आर्थिक मदद से बिस्वा का इनकार

सोमवार को ही पीएम ने राज्य में बाढ़ पीड़ितों के लिए 2-2 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की थी। वहीं PMO की ओर से कहा गया कि मोदी ने राज्य में बाढ़ के कारण गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए भी 50,000-50,000 रूपए की सहायता की घोषणा की है। लेकिन केंद्र से आर्थिक मदद के सवाल पर हेमंत बिस्वा पर कुछ और जवाब दिया है, बिस्वा ने कहा है कि राज्य सरकार के पास पर्याप्त फंड है, असम के पास अभी 324 करोड़ रुपये हैं। इससे पहले पूर्व सीएम तरुण गोगाई ने आरोप लगाया था कि पीएम मोदी गुजरात गए इसलिए असम को नजरअंदाज करने के आरोप लग रहे थे इसलिए पीएम असम आ रहे हैं और उनका ये प्रतीकात्मक दौरा है। 
 

Created On :   1 Aug 2017 4:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story