#BiharFlood : पीएम ने किया हवाई सर्वे, 500 करोड़ रुपए का राहत पैकेज

PM Modi will visit flood in Bihar,First of all he will reach Purnea
#BiharFlood : पीएम ने किया हवाई सर्वे, 500 करोड़ रुपए का राहत पैकेज
#BiharFlood : पीएम ने किया हवाई सर्वे, 500 करोड़ रुपए का राहत पैकेज

डिजिटल डेस्क,पटना। उत्तर भारत में बाढ़ ने कोहराम मचा रखा है। अकेले  बिहार में अब तक 416 लोगों की मौत हो चुकी हैं। राज्य में बाढ़ ने सबसे ज्यादा तबाही मचा रखी है।आपदा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के बाढ़ प्रभावित कुछ क्षेत्रों का दौरा किया। हवाई दौरे में नीतीश कुमार भी पीएम के साथ रहे। प्रधानमंत्री ने बिहार की बाढ़ से निपटने के लिए 500 करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान किया।

सबसे पीएम पूर्णिया पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने नीतीश के साथ सीमांचल के पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हेलीकॉप्‍टर से दौरा किया। प्रधानमंत्री ने सीएम और डिप्टी सीएम के साथ आला अधिकारियों की बैठक भी ली। प्रदेश में 21 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। 416 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 करोड़ 70 लाख लोग प्रभावित है।

बीते दिनों बीजेपी शासित राज्यों के सीएम के साथ पीएम मोदी ने बैठक की थी। इसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी शामिल हुए थे और उन्होंने राज्य में बाढ़ के हालात की जानकारी पीएम को दी थी। तब पीएम ने ने उन्हें आश्वस्त किया था कि वो बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने बिहार जाएंगे।

 

 

 

Created On :   26 Aug 2017 2:34 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story