पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों को किया गिरफ्तार
By - IANS News |17 Nov 2021 9:42 AM GMT
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों को किया गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले से लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए लश्कर के आतंकवादियों की पहचान आमिर बशीर और मुख्तार भट के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उनके पास से दो आईईडी भी बरामद किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिरीक्षक के हवाले से विजय कुमार ने ट्वीट किया, पुलवामा पुलिस और एसएफ ने आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया, जब लश्कर के दो आतंकवादियों आमिर बशीर और मुख्तार भट को नाका जांच के दौरान गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो आईईडी बरामद किए गए। जांच जारी है।
(आईएएनएस)
Created On :   17 Nov 2021 2:00 PM GMT
Tags
Next Story