दंतेवाड़ा : पुलिस ने नक्सली कैंप को किया ध्वस्त, आठ गिरफ्तार

Police busted a Naxal camp and arrested eight Naxals in Hiroli
दंतेवाड़ा : पुलिस ने नक्सली कैंप को किया ध्वस्त, आठ गिरफ्तार
दंतेवाड़ा : पुलिस ने नक्सली कैंप को किया ध्वस्त, आठ गिरफ्तार
हाईलाइट
  • नक्सलियों को गिरफ्तार करने से पहले दोनों के बीच फायरिंग भी हुई।
  • छत्तीसगढ़ के हिरोली में पुलिस ने एक नक्सल कैंप को ध्वस्त किया है।
  • यहां से आठ नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के हिरोली में पुलिस ने एक नक्सल कैंप को ध्वस्त किया है। यहां से आठ नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। दंदेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्सलियों को गिरफ्तार करने से पहले दोनों के बीच फायरिंग भी हुई। जिला DRG, CRPF ओर किरंदुल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद नक्सलियों को पकड़ने में सफलता मिली है। इसके साथ ही मौके से एक 303 राइफल भी बरामद हुई है। बता दें कि नक्सलियों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने इलाके में ऑपरेशन प्रहार लॉन्च किया है।  

इससे पहले सुकमा जिले के किस्तरम क्षेत्र में सोमवार को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 9 नक्सलियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ पुलिस के दो जवान भी शहीद हो गए था। डीआरजी, कोबरा और सीआरपीएफ के संयुक्त ऑपरेशन "ऑपरेशन प्रहार-4" के दौरान इन नक्सलियों को ढेर किया गया था।  एंटी-नक्सल ऑपरेशन के स्पेशल डीजी डीएम अवस्थी ने बताया था कि STF, DRG, CRPF"s CoBRA और तेलंगाना की स्पेशल टीम के जवानों ने रविवार शाम को "ऑपरेशन प्रहार-4" लॉन्च किया था।

DRG की टीम जब सोमवार सुबह सकलेर पहुंची तो सुबह करीब 9.40 बजे इस टीम की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ करीब डेढ़ घंटे तक चली। इस दौरान करीब 9 नक्सली मारे गए। एनकाउंटर वाली जगह से सभी नौ नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए थे। इनमें से दो नक्सलियों पर 8 लाख रुपए का ईनाम भी घोषित था। मुठभेड़ की जगह से जवानों ने नक्सली सामग्री भी जब्त की थी।

Created On :   29 Nov 2018 7:30 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story