अमेठी पहुंची स्मृति का राहुल पर हमला, UP के लोगों से नजरें कैसे मिलाएंगे?

अमेठी पहुंची स्मृति का राहुल पर हमला, UP के लोगों से नजरें कैसे मिलाएंगे?
हाईलाइट
  • 2019 में भी राहुल और स्मृति के बीच मुकाबले का अनुमान
  • अमेठी सीट जीतने के लिए दिन रात जुटी हुई है भाजपा
  • गौरीगंज अस्पताल में सीटी स्कैन का शुभारंभ करेंगी स्मृति

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार को अमेठी पहुंची हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। स्मृति ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री यूपी और बिहार के लोगों के खिलाफ बयान देते हैं। इसके बाद राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के लोगों से कैसे नजरें मिलाएंगे? बता दें कि कुछ देर बाद राहुल गांधी भी अमेठी के दौरे पर पहुंचने वाले हैं।

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी के गौरीगंज अस्पताल में सीटी स्कैन का शुभारंभ करेंगी। इसके बाद वो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कंबल वितरण भी करेंगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी मुकाबला करने भाजपा स्मृति ईरानी को ही चुनाव मैदान में उतारेगी। भाजपा के हाथ 2014 में न लग सकी इस सीट के लिए पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी है। स्मृति ने इस सीट पर 2014 में हुए मुकाबले को काफी रोमांचक बना दिया था, हालांकि राहुल 1.7  लाख मतों से चुनाव जीत गए थे।

 

 


अमेठी से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रह चुके कवि कुमार विश्वास को 25,527 वोट मिले थे। चुनाव हारने के बाद भी स्मृति ईरानी लगातार इस सीट से तैयीरी कर रही हैं। भाजपा ने यहां बूथों तक मजबूत पकड़ बनाने में कामयाबी हासिल की है। जनसंपर्क से लेकर भाजपा ने यहां साड़ियां बांटने तक का काम किया है।

Created On :   4 Jan 2019 5:20 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story