निवार दक्षिण आंध्र में कम दबाव वाले क्षेत्र में पड़ा कमजोर

Prevention weak in low pressure area in South Andhra
निवार दक्षिण आंध्र में कम दबाव वाले क्षेत्र में पड़ा कमजोर
निवार दक्षिण आंध्र में कम दबाव वाले क्षेत्र में पड़ा कमजोर
हाईलाइट
  • निवार दक्षिण आंध्र में कम दबाव वाले क्षेत्र में पड़ा कमजोर

अमरावती, 27 नवंबर (आईएएनएस)। भीषण चक्रवाती तूफान निवार दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल खाड़ी में शुक्रवार सुबह कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर हो गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, चक्रवाती सर्कुलेशन अब समुद्र के स्तर से 4.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके उत्तर की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि अगले 12 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट पर लहरें उग्र रूप में होगी। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।

इससे पहले, दक्षिण तटीय आंध्र और पास के इलाके में डिप्रेशन उत्तर-पश्चिमोत्तर की ओर कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर हो गया और दक्षिण तटीय आंध्र और बंगाल की खाड़ी के निकटवर्ती हिस्से में सुबह 5.30 बजे तक केंद्रित रहा।

दक्षिण रायलसीमा और आसपास के क्षेत्र में गहरा डिप्रेशन शुक्रवार को सुबह 6 बजे से पहले छह घंटे के दौरान 8 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर की ओर बढ़ गया और कमजोर हो गया।

गुरुवार को रात 11.30 बजे तक, यह दक्षिण तटीय आंध्र और निकटवर्ती क्षेत्र में 14 डिग्री अक्षांश उत्तर और देशांतर 79.5 डिग्री पूर्व के पास केंद्रित था।

वीएवी/एएनएम

Created On :   27 Nov 2020 12:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story