रिकॉर्ड: मोदी ने 7वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, सबसे ज्यादा बार झंडा फहराने वाले गैर कांग्रेसी PM बने, अटलजी को पीछे छोड़ा

Prime minister narendra modi becomes the 4th longest serving pm in indian history
रिकॉर्ड: मोदी ने 7वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, सबसे ज्यादा बार झंडा फहराने वाले गैर कांग्रेसी PM बने, अटलजी को पीछे छोड़ा
रिकॉर्ड: मोदी ने 7वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, सबसे ज्यादा बार झंडा फहराने वाले गैर कांग्रेसी PM बने, अटलजी को पीछे छोड़ा

डिजिटल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर पर सातवीं बार तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया है। मोदी अब देश के पहले ऐसे गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने लगातार सात बार लाल किले पर तिरंगा फहराया है। मोदी से पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था। वह पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 6 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया था।

लाल किले पर सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराने वाले प्रधानमंत्रियों की सूची में मोदी अब चौथे नंबर पर आ गए हैं। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड है। उन्होंने लगातार 17 बार ध्वजारोहण किया था। दूसरे नंबर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हैं, उन्होंने 16 बार तिरंगा फहराया था। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 10 बार झंडा फहराया था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 5 बार लाल किले से झंडा फहराया था। 

भारत को 14-15 अगस्त की रात को आजादी मिली थी। लेकिन पहला स्वतंत्रता दिवस भारत ने 15 अगस्त को नहीं, बल्कि 16 अगस्त को लाल किले पर तिरंगा फहराकर मनाया था। इसके बाद से ही हर साल लाल किले से तिरंगा फहराने की परंपरा शुरू हुई थी। गुलजारीलाल नंदा दो बार 13-13 दिन के लिए प्रधानमंत्री बने थे। पहली बार 27 मई से 9 जून 1964 तक और दूसरी बार 11 जनवरी से 24 जनवरी 1966 तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहे थे। वहीं चंद्रशेखर 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 तक करीब 8 महीनों तक प्रधानमंत्री रहे। लेकिन, इन दोनों को लाल किले से झंडा फहराने का मौका नहीं मिला था।


 

Created On :   15 Aug 2020 5:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story