PM मोदी को मिला रूस का सर्वोच्च नागरिकता सम्मान, रूस के साथ बढ़ाई रणनीतिक साझेदारी

PM मोदी को मिला रूस का सर्वोच्च नागरिकता सम्मान, रूस के साथ बढ़ाई रणनीतिक साझेदारी
हाईलाइट
  • दक्षिण कोरिया में शांति का पुरस्कार भी मिल चुका है
  • पीएम मोदी को मिल चुका है UAE का सर्वोच्च नागरिकता सम्मान
  • भारत और रूस के संबंधों में हुआ सुधार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च नागरिकता सम्मान दिया है। भारत के रूसी दूतावास ने बताया कि गुरुवार को पीएम मोदी को रूस का सर्वोच सम्मान "ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू एपोस्टल" (Order of St Andrew the Apostle) दिया गया है। रूस के मुताबिक मोदी के ये सम्मान भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए दिया गया है।

पीएम मोदी को इससे पहले यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) का सबसे बड़ा सम्मान भी दिया जा चुका है, तब अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायेद ने ट्वीट किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जायेद मेडल दिया गया है, जो कि यूएई का सर्वोच्च नागरिकता सम्मान है।

प्रिंस जायेद ने ट्विट किया था कि भारत के साथ हमारे रणनीतिक और ऐतिहासिक संबंध हैं। पीएम मोदी की कोशिशों से संबंधों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है। यूएई के किंग जायेद ने पीएम मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें मेडल दिया था।

बता दें कि इससे पहले फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिण कोरिया के सोल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था, उन्हें दो लाख डॉलर और एक प्रशस्त्रि पत्र दिया गया था।

 

 

 

Created On :   12 April 2019 12:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story