विदेशों में घूमे, लेकिन अपने संसदीय क्षेत्र के गांव जाने का PM के पास नहीं समय: प्रियंका

विदेशों में घूमे, लेकिन अपने संसदीय क्षेत्र के गांव जाने का PM के पास नहीं समय: प्रियंका

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है। प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास देश-विदेश में घूमने के लिए तो समय है, लेकिन अपने संसदीय क्षेत्र के किसी गांव में जाने का समय नहीं है। वे अब तक न ही अपने संसदीय क्षेत्र के किसी गांव में गए और न ही किसी गरीब को गले लगाया। 

अयोध्या के आदिलपुर में शुक्रवार को प्रियंका ने कहा कि पांच सालों में मोदी ने सिर्फ झूठ बोलने का काम किया है, भारत के नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं, लेकिन पीएम को इसकी फिक्र ही नहीं है।

प्रियंका गांधी से पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राहुल गांधी ने भी हनुमान गढ़ी अयोध्या के राजा हनुमान जी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया है। बता दें कि अयोध्या और राम मंदिर बीजेपी की राजनीति के केंद्र बिंदु रहे हैं, लेकिन अब इसमें बदलाव नजर आ रहा है। कांग्रेस अयोध्या को उसी गंभीरता से ले रही है जैसी बीजेपी लेती है।

Created On :   29 March 2019 4:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story