- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Priyanka gandhi meets Rail Coach Factory workers and family of dalit man who died in police custody
दैनिक भास्कर हिंदी: रायबरेली में बोलीं प्रियंका- सरकार अभी निगमीकरण कर रही, फिर निजीकरण करेगी
हाईलाइट
- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार रायबरेली और अमेठी का दौरा किया
- प्रियंका ने लालूपुर में पूर्व विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह के परिवार से मुलाकात की
- रेल कोच फैक्ट्री के निगमीकरण के विरोध में आंदोलनरत कर्मचारियों से की बात
डिजिटल डेस्क, रायबरेली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकारी कंपनियों को लेकर केंद्र सरकार की नीति और नियत पर निशाना साधते हुए कहा, सरकार अभी तो निगमीकरण कर रही है, बाद में निजीकरण करेगी। दरअसल प्रियंका मंगलवार को रायबरेली के दौरे पर थी। इस दौरान उन्होंने रेल कोच फैक्ट्री के निगमीकरण के विरोध में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों से की बातचीत की और राजीव गांधी विकास परियोजना से जुड़ी महिलाओं से भी मुलाकात की। प्रियंका ने यहां पूर्व विधायक दिवंगत अखिलेश सिंह के परिवार से मिलकर दुख व्यक्त किया। इसके बाद देर रात प्रियंका अचानक अमेठी पहुंची और कथित रूप से पुलिस हिरासत में मारे गए दलित युवक के परिजनों से भी मुलाकात की।
. @INCIndia महासचिव @priyankagandhi जी ने रायबरेली में निजीकरण के खिलाफ आंदोलन कर रहे रेल कोच फैक्ट्री के कर्मचारियों से की मुलाकात। pic.twitter.com/Gdj2Ls757t
— Uttar Pradesh Mahila Congress (@UttarPradeshPMC) August 27, 2019
मंगलवार को प्रियंका गांधी ने लालगंज स्थित रेल कोच फैक्ट्री के निगमीकरण के विरोध में दो माह से आंदोलनरत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा, मेरी मां सोनिया गांधी ने यह फैक्ट्री शुरू कराई तो उन्हें खुशी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि इसलिए हुई कि यहां की जनता को रोजगार मिला, लेकिन भाजपा सरकार क्या करने जा रही है। यह फैक्ट्री फायदे में चल रही है, फिर भी इसका निगमीकरण किया जा रहा है, बाद में इसका निजीकरण होगा। यही सरकार की योजना है कि एक-एक कर ऐसी सभी फैक्ट्रियों को अपने उद्यमी मित्रों को सौंप दिया जाए।
माडर्न रेल कोच फैक्ट्री राएबरेली, किसानों के त्याग, वहाँ की जनता के संघर्ष और सोनियाजी की उनके प्रति प्रतिबद्धता का चिन्ह है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 27, 2019
इससे हजारों परिवारों को रोजगार मिला है।
भाजपा सरकार इनके निगमीकरण के ज़रिए इनको निजी कम्पनियों के हाथ में देने की ओर पहला कदम ले रही है।
प्रियंका ने कहा, सोचिए, निगमीकरण की शुरुआत रायबरेली से ही क्यों की जा रही है। यह राजनीति से ऊपर की बात है। इस सरकार के लिए रायबरेली की जनता नहीं, राजनीति ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और क्षेत्र की सांसद व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संघर्षों का हवाला देते हुए आश्वस्त किया कि आप जब भी बुलाएंगे, मैं सड़क पर संघर्ष के लिए आऊंगी। वादा है कि रेल कोच फैक्ट्री का निगमीकरण नहीं होने दिया जाएगा।
आज @INCIndia महासचिव @priyankagandhi जी ने रायबरेली के पूर्व विधायक श्री अखिलेश सिंह जी के निधन पर उनके परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात कर के शोक प्रकट करा और परिवार को होंसला दिया की इस मुश्किल घड़ी में प्रभु उन्हें दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। pic.twitter.com/KmeELkEb1I
— Uttar Pradesh Mahila Congress (@UttarPradeshPMC) August 27, 2019
इससे पहले प्रियंका लखनऊ से सड़क मार्ग से चलकर रायबरेली पहुंची और पूर्व विधायक दिवंगत अखिलेश सिंह के गांव लालूपुर गई। प्रियंका ने पूर्व विधायक की पत्नी वैशाली सिंह, उनकी बेटी सदर विधायक अदिति सिंह और दिव्यांशी सिंह से मिलकर उनके दुख बांटे। रायबरेली से पूर्व कांग्रेस विधायक अखिलेश सिंह का 20 अगस्त को निधन हो गया था।
Apathy towards Dalits is the ugly reality of criminal justice system of Uttar Pradesh
— All India Mahila Congress (@MahilaCongress) August 27, 2019
A dalit boy was allegedly killed in police custody in police chowki Inhauna, shivratanganj, Amethi district. Smt @priyankagandhi ji visited the family of deceased and extended her help. pic.twitter.com/B9gzmQyiQi
प्रियंका ने भुएमऊ गेस्ट हाउस के बाहर राजीव गांधी विकास परियोजना से जुड़ी महिलाओं से भी मुलाकात की। इसके बाद दोपहर में आधुनिक रेलकोच फैक्ट्री लालगंज में चल रहे विरोध प्रदर्शन में उन्होंने हिस्सा लिया।
Priyanka Gandhi visited the family of a Dalit boy,who was allegedly killed in police custody in Amethi. pic.twitter.com/AplwMCH0Cr
— TAMANNA PANKAJ (@TamannaPankaj) August 27, 2019
इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार देर रात अचानक अमेठी पहुंचीं। यहां उन्होंने शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव पहुंचकर पुलिस हिरासत में दम तोड़ने वाले राम अवतार के परिजनों से मुलाकात की। मृतक के पिता से बात करते हुए प्रियंका भावुक हो गईं। मृतक की दादी और बहन को गले लगाकर सांत्वना भी दी। राम अवतार के परिजनों के मुताबिक, पुलिस हिरासत में पिटाई से राम अवतार की मौत हुई लेकिन पुलिस ने अस्पताल में मौत का हवाला दिया।
A dalit boy was allegedly killed in police custody in police chowki Inhauna,shivratanganj,Amethi district.@INCIndia Gen Sec @priyankagandhi ji visited the family of deceased and extended her help.
— Uttar Pradesh Mahila Congress (@UttarPradeshPMC) August 27, 2019
This is a case of Brazen negligence and police apathy towards poor and Dalits. pic.twitter.com/FgyqWB00kn
राम अवतार के परिजनों से मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा, यूपी में अराजकता फैली हुई है और हिरासत में मौत के मामले में जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उनके साथ जो नाइंसाफी हुई है उसके खिलाफ लड़ाई में आगे भी साथ खड़ी रहेगी।
क्लोजिंग बेल: गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 236 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (24 मई 2022, मंगलवार) उतार चढ़ाव के बाद शाम को गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 236.00 अंक यानी कि 0.43% नीचे 54,052.61 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 89.50 अंक यानी कि 0.55% की गिरावट के साथ 16125.15 के स्तर पर बंद हुआ।
हालांकि बैंक निफ्टी 42 अंकों की बढ़त के साथ 34290 पर बंद हुआ। इंडिया विक्स 9.83 % बढ़कर 25.70 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में 33 शेयर लाल रहे जो एक व्यापक बिक्री की स्थिति दर्शाते हैं। निफ्टी शेयरों में डॉ रेड्डी, जीएनएफ सी, पावर ग्रिड, कोटक बैंक में सर्वोच्च तेजी रही। वहीं डिवीज लैब, टेक महिंद्रा, ग्रासिम, हिंदलिवर सबसे अधिक गिरे।
निफ्टी ने डेली टाइम फ्रेम पर शूटिंग स्टार पैटर्न बनाया है जो आनेवाले सत्र के लिए मंदी का संकेत है। पिछले 14 दिनों से निफ्टी 15750 से 16410 के बीच ट्रेड कर रहा है। किसी भी तरफ इन दोनों स्तरों में ब्रेकआउट होने पर ही निफ्टी की अगली बड़ी दिशा निर्धारित होगी। इसके अतिरिक्त निफ्टी ने 21 दिनों के मूविंग एवरेज की नीचे समाप्ति दी है जो उसमे कमजोरी का संकेत है।
हालांकि मोमेन्टम संकेतक एमएसीडी तथा स्टॉकिस्टिक सकारात्मक क्रॉसओवर के साथ ट्रेड कर रहे हैं, ओवेरसोल्ड क्षेत्र से वापसी की है, ये निफ्टी में तेजी का संकेत है। निफ्टी 16000 पर मजबूत सपोर्ट ले सकता है, तेजी की दशा में 16300 का स्तर एक तात्कालिक अवरोध हो सकता है।बैंक निफ्टी का सपोर्ट 33600 तथा अवरोध 34800 है।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 73 अंकों की बढ़त के साथ 54,362 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 26 अंकों की तेजी के साथ 16,241 के स्तर पर खुला था।
पलक कोठारी
शोध सहयोगी
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)
Source: Choice India
Resumod: आपका निजीकृत मुफ्त ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक मुफ्त रिज्यूम-बिल्डिंग टूल, जो कि हर उम्मीदवार की जरूरत है, अब Resumod.co पर उपलब्ध है। Resumod एक फ्री ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर प्रदान करता है जो लगातार नौकरी खोजने वालों के लिए रिज्यूमे बनाने के तरीके को बेहतर बनाता है। हमने हाल ही में अपनी वेबसाइट पर निःशुल्क टूल लॉन्च किया है। नीचे विवरण है|
प्रमाणित रिज्यूम बिल्डर - अपॉइंटमेंट सुरक्षित करने की अधिक संभावना के लिए
आप आसान फ़ॉर्मेटिंग और वर्तनी-जांच जैसी उन्नत सुविधाओं से बायोडेटा बना सकते हैं। इस अनुकूलित ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर का उपयोग करें जो एक अच्छा पहला प्रभाव बनाने पर केंद्रित है। हमारे टूल ने किसी को भी नौकरी-योग्य रिज्यूमे बनाने में मदद करने की क्षमता के लिए बहुत प्रशंसा हासिल की है जो आपको रोजगार दिलाएगा।
अब, आप बिना किसी अतिरिक्त सिरदर्द के उच्च गुणवत्ता वाला रिज्यूमे बना सकते हैं| हमारा ऑनलाइन बिल्डर आपको फ़ॉर्मेटिंग की परवाह किए बिना सर्वश्रेष्ठ रिज्यूमे बनाने की अनुमति देता है। अभी, प्रभावी कवर लेटर तक पहुंच प्राप्त करें और एक नए रेज़्यूमे के पूरक के लिए उनका उपयोग करें।हमारे फ्री रेज़्यूमे बिल्डर के साथ, आप सभी सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। देश भर के नौकरी चाहने वालों ने कहा है कि फ्री रेज़्यूमे बिल्डर विभिन्न पदों के लिए रेज़्यूमे और कवर लेटर बनाना आसान बनाता है।
आपके पास एक लिंक्डइन प्रोफ़ाइल उपलब्ध हो सकती है, लेकिन आपके CV में सभी विवरणों का उल्लेख होना चाहिए| यह टूल आपको अपने लिंक्डइन प्रोफाइल से अपनी सारी जानकारी को तुरंत निकालने की अनुमति देता है, जिससे आपको इसे फिर से टाइप करने से बचाया जा सकता है। हमारे टूल से रिज्यूमे में कुछ परिवर्तन करें, और आपका रेज़्यूमे मिनटों में तैयार हो जाएगा!
हमारा रिज्यूम बिल्डर दूसरों से बेहतर कैसे है?
Resumod आपको ऐसे टूल देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है जो आपकी नौकरी की खोज को वास्तव में प्रतिस्पर्धी बना देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि हायरिंग प्रक्रिया के दौरान आपका CV चमकता रहे।
1. पेशेवर CV टेम्पलेट उपलब्ध हैं
Resumod आपको interview कॉल प्राप्त करने में आपकी सहायता के लिए रेज़्यूमॉड आपको कई रंग संयोजनों में दस सर्वश्रेष्ठ टेम्पलेट प्रदान करता है। बस अपनी जानकारी भरें और जादू होने की प्रतीक्षा करें!
2. विशेषज्ञों से सुझाव उपलब्ध है|
अपने रिज्यूमे को बेहतर बनाने के लिए, हमने 150,000 से अधिक बुलेट पॉइंट और 5000 से अधिक कौशल सुझाव प्रदान किए हैं।
3. लिंक्डइन प्रोफाइल को रिज्यूमे में बदलना
क्या होगा यदि आपके पास बायोडाटा नहीं है? चिंता मत करो। बस अपना लिंक्डइन डाउनलोड करें, पीडीएफ बनाएं और एक नया रिज्यूमे बनाने के लिए इसे हमारे बिल्डर को सबमिट करें। कुछ ही मिनटों में, आप हमारे ऑनलाइन रेज़्यूमे बिल्डर का उपयोग करके एक शानदार, आधुनिक CV बना सकते हैं।
4. टेम्प्लेट जिन्हें एचआर द्वारा अनुमोदित किया गया है
टेम्प्लेट दिखने में आकर्षक हैं और नए जमाने के मानव संसाधन पेशेवरों द्वारा अनुमोदित किए गए हैं। बस पीडीएफ को संपादित करें और इसे सेव करें।
5. बहु-प्रारूप डाउनलोड और वितरित करें
अपना रिज्यूमे पीडीएफ या एमएस वर्ड फॉर्मेट में डाउनलोड करें, या अपने रिज्यूमे का एक स्थायी लिंक प्राप्त करें जिसे आप साझा कर सकते हैं।
Resumod के विषय में
"Resumod" वेबसाइट पर 55,000 उपयोगकर्ता हैं।अब हमारे पास दस से अधिक आकर्षक शैलियाँ हैं, जो उपभोक्ताओं को नौकरी के बाजार में बढ़त देने के साथ-साथ उनके रिज्यूमे का निर्माण करने का एक नया दृष्टिकोण प्रदान करती हैं।
हम 2022 तक प्रति दिन लगभग 100 पंजीकरण और प्रति दिन 300 से अधिक डाउनलोड तक पहुंच रहे हैं। जैसे-जैसे समय बीतता है, हम नौकरी चाहने वालों को सर्वश्रेष्ठ करियर बनाने में सहायता करने के लिए अतिरिक्त टूल प्रदान करने के लिए रिज्यूम के प्लेटफॉर्म में स्मार्ट सुविधाओं और प्रगति को भी शामिल कर रहे हैं।
Resumod न केवल नौकरी चाहने वालों को उनके रेज़्यूमे के साथ सहायता करता है बल्कि उन्हें अपने करियर के अगले स्तर पर भी ले जाता है। इसका उद्देश्य नौकरी चाहने वालों को उपयुक्त नौकरी खोजने में सहायता करना है।
Resumod रिज्यूमे मेकर का उपयोग करने के बारे में सबसे बड़ी बात यह है कि नौकरियों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए टेम्पलेट हैं। आपके पास विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक रेज़्यूमे टेम्प्लेट तक पहुंच होगी। आधुनिक और पेशेवर टेम्पलेट आपकी प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाए जा सकते हैं।
###
हमारा सर्वश्रेष्ठ नि:शुल्क ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर विभिन्न प्रकार के टेम्प्लेट प्रदान करता है जिन्हें आपकी प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाया जा सकता है।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: योगी के सोनभद्र दौरे पर बोलीं प्रियंका गांधी- अपना फर्ज पहचानना अच्छा है
दैनिक भास्कर हिंदी: प्रियंका गांधी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने सौंपा पूरे यूपी का प्रभार
दैनिक भास्कर हिंदी: प्रियंका गांधी देंगी इस्तीफा ! सिंधिया के पद छोड़ने के बाद बढ़ा दबाव
दैनिक भास्कर हिंदी: रायबरेली पहुंचीं सोनिया-प्रियंका गांधी, मतदाताओं का जताएंगी आभार
दैनिक भास्कर हिंदी: वाराणसी में प्रियंका गांधी का रोड शो, अजय राय को जिताने का किया आव्हान