UP: बाराबंकी में बोलीं प्रियंका- सरकार भूल चुकी है सत्ता देने वाले आप हैं

UP: बाराबंकी में बोलीं प्रियंका- सरकार भूल चुकी है सत्ता देने वाले आप हैं
हाईलाइट
  • उन्नाव-बाराबंकी में प्रियंका का रोड शो और जनसभाएं।
  • यूपी के दौरे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज (शनिवार) उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला। प्रियंका ने कहा, जब एक ही इंसान को सत्ता हासिल होती है उस सत्ता के मोह में उसे एक बहुत बड़ी गलतफहमी हो जाती है। वो सोचने लगता है कि सत्ता सिर्फ उसकी है। भूल जाता है कि सत्ता देने वाला कौन है। पीएम और सरकार भूल चुकी है कि सत्ता देने वाले आप हैं। 

इससे पहले प्रियंका गांधी ने उन्नाव में रोड शो किया। वह यहां कांग्रेस की प्रत्याशी अन्नू टंडन के पक्ष में प्रचार करने पहुंची थी।  प्रियंका बाराबंकी के इसौली में तनुज पुनिया के पक्ष में जनसभा कर रही हैं।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को झांसी की सड़कों पर रोड शो किया था। मानिक चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ प्रियंका का रोड शो लगभग दो घंटे चला और कानपुर रोड स्थित ऐवट चौक पर संपन्न हुआ था। 

झांसी के बाद जालौन के गरौठा भोगनीपुर में प्रियंका ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बृजलाल खाबरी के पक्ष में लगभग तीन किलोमीटर लंबा रोड शो किया था। रोड शो शुरू करने के पहले प्रियंका ने आंबेडकर चौराहे पर बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण कर नजदीक में स्थित सैयद पदम पद शाह की मजार पर चादर भी चढ़ाई थी।

Created On :   27 April 2019 3:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story