- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Rahul Gandhi file nomination for Amethi Lok Sabha seat and hold road show
दैनिक भास्कर हिंदी: UP: अमेठी में रोड शो के बाद राहुल गांधी ने भरा नामांकन, सोनिया-प्रियंका रहीं मौजूद
हाईलाइट
- लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से भरा पर्चा।
- नामांकन से पहले प्रियंका गांधी के साथ किया रोड शो।
- अमेठी में पांचवे चरण में 6 मई को मतदान है।
- राहुल केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।
डिजिटल डेस्क, अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अमेठी लोकसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा और उनके दोनों बच्चे मौजूद रहे। बता दें कि राहुल गांधी मंगलवार शाम को ही रायबरेली पहुंच गए थे। पर्चा भरने से पहले राहुल गांधी ने गौरीगंज नगर में प्रियंका गांधी के साथ तीन किलोमीटर तक रोड शो किया।
Congress President @RahulGandhi files his nomination in Amethi, UP for the 2019 Lok Sabha elections.#AmethiKaRahulGandhi pic.twitter.com/SEhD0Ui046
— Congress (@INCIndia) April 10, 2019
हालांकि सोनिया गांधी रोड शो में शामिल नहीं हुई हैं। वह सीधे अमेठी कलेक्ट्रेट पहुंची।
#WATCH Congress President Rahul Gandhi holds road show in Amethi. Priyanka Gandhi Vadra along with her husband Robert Vadra, son Raihan and daughter Miraya also present. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/edDv8W7aHl
— ANI UP (@ANINewsUP) April 10, 2019
राहुल गांधी का रोड शो मुंशीगंज से शुरु हुआ। इसके बाद विशाल मेगा मार्ट और बचपन स्कूल पर उनका स्वागत किया गया। मुंशीगंज से गौरीगंज के बीच तीन किलोमीटर तक रोड शो करते हुए राहुल कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे परिवार की मौजूदगी में अपना नामांकन भरा।
Congress President @RahulGandhi is on his way to file his nomination along with his supporters and family members at Amethi today.#AmethiKaRahulGandhi pic.twitter.com/xaMIsnK1pQ
— Congress (@INCIndia) April 10, 2019
गौरतलब है कि, इससे पहले राहुल केरल के वायनाड से भी नामांकन भर चुके हैं। इस साल कांग्रेस अध्यक्ष दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल गांधी पिछले 15 साल से अमेठी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। राहुल गांधी अमेठी से लगातार 3 बार सांसद रहे हैं। 2004 में उन्होंने पहली बार यहां से जीत हासिल की थी। 2009 और 2014 में भी वह इसी सीट से संसद पहुंचे।
Visuals from outside District Collector office in Amethi where Congress President Rahul Gandhi will file his nomination today. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/cjjGWUbS9L
— ANI UP (@ANINewsUP) April 10, 2019
2014 में बीजेपी ने राहुल के खिलाफ स्मृति ईरानी को मैदान में उतारा था। स्मृति के लिए चुनाव प्रचार करने खुद पीएम नरेंद्र मोदी भी अमेठी गए थे, फिर भी ईरानी करीब एक लाख सात हजार मतों के अंतर से चुनाव हार गयी थीं। इस बार भी राहुल का मुकाबला स्मृति ईरानी से है। अमेठी में पांचवे चरण में 6 मई को मतदान है।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: KXIP vs SRH : मयंक-राहुल की हाफसेंचुरी, पंजाब ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया
दैनिक भास्कर हिंदी: कैलाश का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- जो चोर है उसे ही चौकीदार से शिकायत है
दैनिक भास्कर हिंदी: Fake News: ब्रिटिश राजनीतिक विश्लेषक ने राहुल गांधी को बेवकूफ कहा?
दैनिक भास्कर हिंदी: राज ठाकरे बोले- बीजेपी को सत्ता से बाहर करें, अब राहुल ही बनें प्रधानमंत्री
दैनिक भास्कर हिंदी: वायनाड लोकसभा सीट से तीन 'राहुल गांधी' मैदान में उतरे