प्लेन में गड़बड़ी पर राहुल ने मांगी मन्नत, कहा- 15 दिन के लिए मानसरोवर जाऊँगा

rahul gandhi say on plan mistak and mansarovar yatra in jan aakrosh rally
प्लेन में गड़बड़ी पर राहुल ने मांगी मन्नत, कहा- 15 दिन के लिए मानसरोवर जाऊँगा
प्लेन में गड़बड़ी पर राहुल ने मांगी मन्नत, कहा- 15 दिन के लिए मानसरोवर जाऊँगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रविवार को राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान पर कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मोदी पर चौतरफा हमला करने के बाद अंत में राहुल ने उनके प्लेन में गड़बड़ी आने की और फिर मन में मन्नत मांगने की बात कही। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद 15 के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने की मन्नत मांगी है। जिसे आज उन्होंने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने जाहिर की। गुजरात चुनाव के बाद से भाजपा राहुल के मंदिर जाने को लेकर कई बार उन्हें ट्रोल कर चुकी है। मानसरोवर यात्रा को लेकर दिए गए उनके बयान को भी राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। 


दरअसल रविवार को जब राहुल गांधी अपना भाषण पूरा कर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साइड में जाकर बैठ गए थे, उस समय कुछ ऐसा हुआ जिसने वहां बैठे सभी लोगों को चौंका दिया। राहुल कुछ सोचने के बाद तुरंत दोबारा उठे और अपने दिल की एक बात बताने के लिए माइक के सामने पहुंच गए। लोगों को यह समझ नहीं आया कि आखिर राहुल को ये हुआ क्या है। तभी राहुल ने दोबारा माइक संभाला और जो लोग जहां पर थे, वे वहीं पर जम गए। इस दौरान "वक्त है बदलाव का" के नारे लगाए जा रहे थे।

राहुल गांधी ने दोबारा माइक संभालते हुए कहा, "आप कांग्रेस के कार्यकर्ता हो, मैं आपको रिपोर्ट करता हूं तो मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं। मैंने पहले सोचा था कि बोलूंगा नहीं फिर सोचा परिवार के लोग हैं तो बोल देता हूं।"

राहुल ने अपनी बात कार्यकर्ताओं के सामने रखते हुए कहा, "2-3 दिन पहले हम कर्नाटक जा रहे थे। हम हवाई जहाज में थे और अचानक हवाई जहाज 8 हजार फुट नीचे आ गया, मैंने सोचा, गाड़ी गई... तभी मेरे दिमाग में आया कि मैं कैलाश मानसरोवर की यात्रा करूंगा।" उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव के बाद वह 15 दिनों के लिए पार्टी के काम से दूर रहेंगे और कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाएंगे।

Created On :   29 April 2018 10:22 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story