राज्य का सड़क यातायात बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। राज्य की कुल आबादी की 13 प्रतिशत जनसंख्या इस वक्त बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित है।
- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- rainfall and landslide, 12 people died and over 3,000 displaced in nagaland
दैनिक भास्कर हिंदी: नागालैंड: 532 गांव बाढ़ की चपेट में, 12 लोगों की मौत, 3000 विस्थापित

हाईलाइट
- मानसून का कहर झेल रहे नागालैंड की तरफ किसी का ध्यान नहीं है।
- बाढ़ और भूस्खलन के कारण नागालैंड में काफी लोगों की मौत हो चुकी है।
- 532 गांव के 3000 लोगों को अपना घर बार छोड़कर राहत शिविरों में रहना पड़ रहा है।
डिजिटल डेस्क, कोहिमा। केरल में आई बाढ़ पर पूरा देश अपने तरीके से मदद कर रहा है, लेकिन जुलाई से मानसून का कह झेल रहे नागालैंड में भी मंजर भयावह है। बाढ़ और भूस्खलन के कारण नागालैंड में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 532 गांवों के 3000 लोगों को अपना घर बार छोड़कर राहत शिविरों में रहना पड़ रहा है। करीब 48,000 परिवार बाढ़ की वजह से परेशानी झेल रहे हैं।
Thank you @SadhguruJV ji for your support. It means a lot for the people of Nagaland. For those who are asking for the online link for contributions to CM Relief Fund, here is the link:https://t.co/Jqhz628U8S https://t.co/T52CbsOqPp
— Neiphiu Rio (@Neiphiu_Rio) September 2, 2018


26 जुलाई से लेकर अब तक कई इलाकों में कई बार भूस्खलन हो चुका है। म्यांमार से सटे किफिरे, तुएनसांग और फेक जिलों में बाढ़ का प्रभाव सबसे ज्यादा है।

पिछले 15 दिनों से यहां के रास्ते आसपास के जिलों से कट गए हैं। केंद्र सरकार ने पूरी तरह से मदद करने का भरोसा दिया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार को तकरीबन 800 करोड़ की तत्काल जरूरत है।

इस सप्ताह केंद्र सरकार का एक दल राज्य का निरीक्षण भी करने वाला है, जिसके बाद दल तय करेगा कि कितनी मदद स्वीकृत की जानी है।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: ब्रह्मपुत्र नदी में उफान के कारण असम में बाढ़ का खतरा, चीन ने भारत सरकार को चेताया
दैनिक भास्कर हिंदी: चेन्नई में बाढ़ की दूसरी चेतावनी जारी, स्कूल-कॉलेज समेत आईटी कंपनियां बंद
दैनिक भास्कर हिंदी: मंडला में चारों तरफ पानी ही पानी, नारायणगंज के तीन गांव में बाढ़, सैंकड़ों घर प्रभावित
दैनिक भास्कर हिंदी: केरल बाढ़ : हिन्दू महासभा की वेबसाइट हैक, बीफ की रेसिपी की अपलोड
दैनिक भास्कर हिंदी: केरल में बाढ़ : इमरान बोले- हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है पाकिस्तान