Fauja Singh Death: भारत के सबसे बुजुर्ग एथलीट फौजा सिंह का 114 साल में हुआ निधन, अज्ञात वाहन से हुई थी टक्कर

भारत के सबसे बुजुर्ग एथलीट फौजा सिंह का 114 साल में हुआ निधन, अज्ञात वाहन से हुई थी टक्कर
  • फौजा सिंह ने ली अंतिम सांस
  • दुनिया के थे सबसे बुजुर्ग एथलीट
  • अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब के जालंधर जिले में रोड एक्सीडेंट में विश्व प्रसिद्ध मैराथन रनर फौजा सिंह ने अपनी जान गंवा दी है। वे 114 साल के थे और अपने पैतृक गांव ब्यास से टहलने के लिए निकले थे और उस समय ही किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद उनको गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उनको हॉस्पिटल ले जाया गया था और उन्होंने वहां पर अपना दम तोड़ दिया था। इस दुखद घटना की पुष्टि जालंधर पुलिस और उनके जीवन पर पुस्तक 'द टर्बन्ड टॉरनेडो' के लिखने वाले लेखक खुशवंत सिंह की तरफ से दी गई है।

पुलिस लगातार कर रही है जांच

आदमपुर थाने के एसएचओ हरदेवप्रीत सिंह ने जानकारी दी है कि, हादसे के तुरंत बाद ही वाहन मौके से फरार हो गया था। उसकी पहचान अब तक नहीं हुई है लेकिन उसको ढूंढने की प्रक्रिया लगातार जारी है और घटनास्थल से मिले सबूतों को मद्देनजर रखते हुए वाहन और चालक की तलाशी जारी है। ये घटना करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है जब फौजा सिंह रोड क्रॉस कर रहे थे। खुशवंत सिंह ने सोशल मीडिया पर फौजा सिंह के निधन का शोक जताया है और लिखा है कि, 'मेरा टर्बन्ड टॉरनेडो अब नहीं रहा।'

सभी लोगों ने जताया शोक

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने भी फौजा सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा है कि, 'मैं महान मैराथन रनर और दृढ़ता के प्रतीक सरदार फौजा सिंह जी के निधन से बहुत ही ज्यादा दुखी हूं। उन्होंने 114 साल की उम्र में साथ नशा मुक्त, रंगला पंजाब जैसे मार्चों में हिस्सा लिया था। उनकी विरासत पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।' इनके अलावा सोशल मीडिया पर और भी कई लोगों ने शोक जताया है।

फौजा सिंह कौन थे?

फौजा सिंह के बारे में जानें तो, उनको 'टर्बन्ड टॉरनेडो' के नाम से दुनियाभर में जाना जाता था। वे इस उम्र में भी एक्टिव होने के साथ-साथ युवाओं के लिए इंसपीरेशन भी थे। उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय मैराथन रन में हिस्सा लिया था और नशा मुक्ति और फिटनेस को लेकर भी सामाजिक अभियानों में हिस्सा लेते थे।

Created On :   15 July 2025 11:07 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story