Shubhanshu Shukla Return: शुभांशु शुक्ला की वापसी पर राजनाथ सिंह ने जताई खुशी, पिता शंभू शुक्ला से की बात, कहा- 'पूरे देश को गर्व है'

- शुभांशु शुक्ला 18 दिन बाद लौटे भारत
- राजनाथ सिंह ने वापसी पर खुशी जताते हुए दी प्रतिक्रिया
- शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू शुक्ला से राजनाथ सिंह ने की बात
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शुभांशु शुक्ला की 18 दिन बाद अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से वापसी हुई है। इस ऐतिहासिक पल की खुशी पूरे देश में देखने को मिल रही है। शुभांशु शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन जाकर एक इतिहास रच दिया है। इसकी सफलता पर सभी बहुत खुश हैं। शुभांशु शुक्ला का वेलकम करते हुए ट्वीट किया है। साथ ही उन्होंने शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू शुक्ला से भी बात की है और कहा है कि, 'देश को गर्व है।'
राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
राजनाथ सिंह ने शुभांशु शुक्ला का वेलकम करते हुए कहा है कि, 'ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक एक्सिओम-4 मिशन से सफल वापसी हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने न केवल अंतरिक्ष को छुआ है बल्कि भारत की आकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक उनकी यात्रा और वापसी केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है बल्कि यह भारत की बढ़ती अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के लिए एक गौरवपूर्ण कदम है। मैं उनके भविष्य के प्रयासों में उन्हें अपार सफलता की कामना करता हूं।'
राजनाथ सिंह ने शुभांशु शुक्ला के पिता से की बात
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुभांशु शुक्ला से बात की है और उनको शुभकामनाएं दी हैं।शुभांशु शुक्ला के 18 दिन बाद धरती पर कदम रखने के बाद पिता से बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि, 'पूरे देश को उन पर गर्व है।'
पीएम मोदी ने भी दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, क्योंकि वह अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन - गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है।"
Created On :   15 July 2025 4:59 PM IST