Loksabha Monsoon 2025: मानसून सत्र के दौरान केंद्र सरकार को घेरने की कर रही तैयारी कांग्रेस, ये बनाया प्लान

मानसून सत्र के दौरान केंद्र सरकार को घेरने की कर रही तैयारी कांग्रेस, ये बनाया प्लान
  • 21 जुलाई से शुरू हो रही लोकसभा का मानसून सत्र
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की मुलाकात
  • एक सार्थक सत्र बुलाने की मांग की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद में 21 जुलाई से 12 अगस्त तक मानसून सत्र चलने वाला है। इसके पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष एक सार्थक सत्र बुलाने की मांग कर रहा है। वहीं, जानकारी मिली है कि कांग्रेस मानसून सत्र के दौरान भाजपा की केंद्र सरकार को घेरने वाली है, जिसके लिए पांच मुद्दे भी तैयार कर लिए गए हैं। आइए जानते है..

भारत पाकिस्तान सीजफायर

इसी साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में घुस कर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत पर हमला किया था, लेकिन भारतीय सेना के सामने पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए थे। इसके बाद से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई मंचो पर बता चुके है कि पाकिस्तान और भारत के बीच में उन्होंने सीजफायर करवाया था। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी सदन में भाजपा सरकार से सवाल करेगी कि विदेश नीति और राजनयिक प्रतिक्रिया इतनी कमजोर क्यों रही।

बिहार की मतदाता सूची

बिहार में मतदाता सूची को लेकर बीते कई दिनों से घमासान मचा हुआ है। लगातार सवाल भी उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस का मानना है कि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं है। इसको अब कांग्रेस ने मुद्दा बनाया है और सदन में केंद्र सरकार को घेरने का प्लान बनाया है।

जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा

संविधान में संशोधन कर 5 अगस्त 2019 को धारा 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था, लेकिन अब कांग्रेस की मांग है कि फिर जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले। इसको लेकर भी कांग्रेस भाजपा पर हलवार हैं। पार्टी का कहना है कि केंद्र सरकार कई बार आश्वासन दे चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

देशभर की महिलाओं पर अत्याचार

उत्तर प्रदेश से लेकर मणिपुर और मध्य प्रदेश तक महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। इसको लेकर भी कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरने का प्लान बनाया है। महिला सुरक्षा, न्याय और तेजी से कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष सरकार की जवाबदेही तय करने की कोशिश करेगी।

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा

12 जून 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया था, इसके लिए विपक्ष उनसे सवाल कर सकता है कि अब तक जांच रिपोर्ट की क्या स्थिति हैं? किस स्तर पर लापरवाही हुई और कितनी पारदर्शिता बरती जा रही है।

Created On :   15 July 2025 11:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story