झारखंड में बोले राजनाथ- अब हमें मंदिर बनाने से कोई नहीं रोक सकता

झारखंड में बोले राजनाथ- अब हमें मंदिर बनाने से कोई नहीं रोक सकता

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में विधानसभा के गठन के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। शनिवार को नक्सलियों की ​छिटपुट घटनाओं के बीच पहले चरण के चुनाव में 13 सीटों पर मतदान संपन्न हुए। इसमें 64.12 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। 7 दिसंबर को दूसरे चरण के मतदान होंगे। ऐसे में भाजपा के तमाम नेता राज्य में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में देश के रक्षामंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह भी बोकारो पहुंचे। सिंह ने यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम रामलला के जन्मस्थान पर एक भव्य राम मंदिर का निर्माण करेंगे।

 

 

रक्षामंत्री ने कहा कि हम रामलला की जन्मभूमि पर भगवान राम का एक भव्य मंदिर बनाने जा रहे हैं, जैसा कि हमने हर घोषणा पत्र में वादा किया था। कुछ पार्टियां इस वादे पर हमारा मजाक उड़ाती थीं, लेकिन अब हमें मंदिर बनाने से कोई नहीं रोक सकता।

 

 

रक्षामंत्री ने कहा कि राज्य में पहले चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। कोई भी भाजपा के प्रधानमंत्री, मंत्रियों या मुख्यमंत्रियों पर उंगली नहीं उठा सकता है कि वे भ्रष्ट हैं।

उन्होंने कहा कि हम देश के सभी राज्यों में नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरसी) को लागू करेंगे। प्रत्येक भारतीय को यह जानने का अधिकार है कि उनकी भूमि में अवैध अप्रवासी कौन हैं। कुछ दलों को इसमें भी हमारी गलती लगती है, वे हम पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाते हैं।

 

 

पार्ल ने दर्ज की 128% की उत्पादकता: जेपी नड्डा

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने राज्य के चाईबासा में आयोजित जनसभा में कहा कि हमारी सरकार के तहत, पार्ल ने पिछले सत्र में 128% की उत्पादकता दर्ज की। लोकसभा ने रात में 10 बजे तक काम किया। 200 बिल पेश किए गए, जिनमें से 40 महत्वपूर्ण बिल जिनमें तीन तालक, एनआईए संशोधन और यूएपीए संशोधन विधेयक पारित किया गया था।

 

नड्डा ने कहा कि यूपीए के कार्यकाल में एक भी बंदूक नहीं खरीदी गई थी। "वन रैंक, वन पेंशन" की मांग 1971 से लंबित थी। सत्ता में आने पर, हमने 22 लाख फौजियों को ओआरओपी दिया, 36 राफेल खरीदे और 1.81 लाख बुलेट-प्रूफ जैकेट हमारे सैनिकों को वितरित किए।

Created On :   1 Dec 2019 3:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story