PM मोदी के बयान पर राकेश टिकैत का पलटवार, कहा- क्या तिरंगा सिर्फ प्रधानमंत्री का है ?

Rakesh Tikaits counter attack on PM Modis statement
PM मोदी के बयान पर राकेश टिकैत का पलटवार, कहा- क्या तिरंगा सिर्फ प्रधानमंत्री का है ?
PM मोदी के बयान पर राकेश टिकैत का पलटवार, कहा- क्या तिरंगा सिर्फ प्रधानमंत्री का है ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रविवार को मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा था कि - इस महीने 26 जनवरी को लाल किले पर तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी हुआ है " इस वाक्य में पीएम मोदी ने परोक्ष रुप से यह टिप्पणी किसान नेता और कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे राकेश टिकैत के खिलाफ हो सकती है। जिसपर जवाब में किसान नेता टिकैत ने कहा है कि क्या तिरंगा सिर्फ प्रधानमंत्री का है ?

राकेश टिकैत ने कहा कि सारा देश तिरंगे से प्यार करता है, सिर्फ प्रधानमंत्री ही नहीं। इसके बाद जब उनसे सरकार और किसानों के बीच कृषि कानूनों पर बातचीत फिर शुरू करने पर पूछा गया, तो राकेश टिकैत ने कहा कि - बंदूक की नोक पर बातचीत नहीं होगी। हम प्रेशर में बातचीत नहीं करेंगे, हम बातचीत करेंगे लेकिन सरकार कंडीशन रख कर बात ना करे।    

बता दें कि, 26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर आंदोलन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने लाल किले पर उस स्थान पर निशान साहिब का झंडा फहरा दिया था, जहां प्रधानमंत्री हर साल स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराते हैं। इस आंदोलन में कई किसानो के साथ कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए थे। ऐसा पहली बार हुआ है प्रधानमंत्री ने बजट बिल आने से पहले देश से मन की बात की है।   

 

 



 

Created On :  

Tags

Next Story