राजपथ पर परेड का आकर्षक नजारा, पहली बार एक साथ उड़े 75 लड़ाकू विमान, 5 राफेल भी रहे शामिल

गणतंत्र दिवस 2022 राजपथ पर परेड का आकर्षक नजारा, पहली बार एक साथ उड़े 75 लड़ाकू विमान, 5 राफेल भी रहे शामिल
हाईलाइट
  • दिल्ली के राजपथ पर आकर्षक नजारा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  देश आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देशभर में इसकी धूम है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लेकिन दिल्ली के राजपथ पर होने वाले इस कार्यक्रम की परंपराओं में इस बार कई सार बदलाव किए गए हैं। यही नहीं इस भव्य समारोह में कुछ चीजें पहली बार दिखाई देंगी।

कार्यक्रम में कोरोना महामारी के चलते इसके नियमों में कई सारे बदलाव किए गए हैं। यहां सुरक्षा भी काफी कड़ी है। जिसके तहत परेड देखने जाने वाले लोगों के लिए दिल्ली पुलिस ने कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

गणतंत्र दिसव के इस मौके पर 17 जगुआर विमानों से युक्त अमृत संरचना ने पर 75 का आंकड़ा बनाया। इस मौके पर 5 राफेल ने भी उड़ान भरी।

गणतंत्र दिवस परेड के ग्रैंड फिनाले में भारतीय वायु सेना के 75 विमानों के साथ फ्लाई पास्ट किया। इस दौरान आकाश में राफेल से लेकर जगुआर तक की गर्जना देखी गई।

गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार नागरिक उड्डयन मंत्रालय की झांकी शामिल हुई। इसमें क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना UDAN को प्रदर्शित किया गया। आज, 403 UDAN मार्ग 65 अछूते/अप्रयुक्त हवाई अड्डों को जोड़ते हैं, जिनमें हेलीकॉप्टर और पानी के हवाई अड्डे शामिल हैं और 80 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं।

301 आर्मी एविएशन स्पेशल ऑपरेशंस स्क्वाड्रन के कर्नल सुदीप्तो चाकी के नेतृत्व में रुद्र फॉर्मेशन का कॉकपिट व्यू, जिसमें दो ध्रुव हेलीकॉप्टर और दो एएलएच रुद्र हेलीकॉप्टर शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश की झांकी में राज्य सरकार की नई सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम नीति और औद्योगिक विकास नीति पर आधारित "एक जिला एक उत्पाद" के माध्यम से कौशल विकास और रोजगार के माध्यम से उपलब्धि को दर्शाया गया है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में विकास का भी प्रदर्शन भी इस झांकी में किया गया।

राज्य की झांकी में "स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब के योगदान" को दर्शाया गया है, जिसमें भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दर्शाया गया है। इसमें लाला लाजपत राय और उधम सिंह के नेतृत्व में साइमन कमीशन के खिलाफ माइकल ओ"डायर को गोली मारने के विरोध को भी दर्शाया गया है।

"खेल में नंबर वन" थीम के साथ परेड में हरियाणा की झांकी ने भाग लिया। बता दें कि, टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को मिले 7 पदकों में से हरियाणा ने 4 पदक हासिल किए। इसी तरह पैरालिंपिक 2020 में देश ने जीते 19 पदकों में से हरियाणा के खिलाड़ियों ने 6 पदक हासिल किए हैं।

परेड में भाग लेने वाली गोवा की झांकी "गोअन विरासत के प्रतीक" विषय पर आधारित है। झांकी में पणजी और डोना पाउला के आजाद मैदान में फोर्ट अगुआड़ा, शहीदों के स्मारक को प्रदर्शित किया गया।

73वें गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी में हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा, डोबरा-चंटी ब्रिज और बद्रीनाथ मंदिर को दर्शाया गया है।

गुजरात की झांकी में "गुजरात के आदिवासी आंदोलन" की थीम को प्रदर्शितकिया गया।  झांकी का अगले भाग में आदिवासियों के पूर्वजों की स्वतंत्रता संग्राम की आत्माओं का प्रतिनिधित्व किया गया है।

मेघालय की झांकी में एक महिला को बांस की टोकरी और राज्य के कई बांस और बेंत के उत्पादों को बुनते हुए दिखाया गया है।

भारतीय वायु सेना की झांकी "भविष्य के लिए भारतीय वायु सेना के परिवर्तन" में मिग-21, Gnat, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH), अश्लेषा रडार और राफेल विमान के स्केल-डाउन मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं।

गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर राजपथ पर परेड में भारतीय नौसेना की झांकी ने हिस्सा लिया। झांकी को नौसेना की बहु-आयामी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के साथ-साथ "आत्मनिर्भर भारत" के तहत प्रमुख प्रेरणों को उजागर करने के उद्देश्य से बनाया गया है।  

गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर राजपथ पर सेंचुरियन टैंक, पीटी-76, एमबीटी अर्जुन एमके-आई टैंकों ने शानदार प्रदर्शन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजपथ पहुंचे। इस दौरान उनहोंने लोगों का अभिवादन किया और राजनाथ सिंह से भी बात की। इसी बीच यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजपथ पहुंचे और  इसके बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के साथ परेड शुरू हुई। इसी के साथ परेड में वाइनग्लास फॉर्मेशन में 155 हेलीकॉप्टर यूनिट के चार Mi-17V5 हेलीकॉप्टर ने राजपथ पर पुष्प बरसाए।

देश इस बार आजादी के 75 साल भी पूरे कर रहा है, जिसे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसकी झलक भी जश्न में नजर आएगी। इसके अलावा सबसे खास होगा भव्य फ्लाई पास्ट का आयोजन। इस दौरान पहली बार एक साथ 75 लड़ाकू विमान उड़ेंगे। इसके अलावा भारतीय वायुसेना ने पहली बार दूरदर्शन के साथ इस फ्लाईपास्ट को दिखाने के लिए समन्वय किया है।

Created On :   26 Jan 2022 3:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story