नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद कश्मीर में बढ़ी आतंकी घटनाएं : RTI

rti reveals terrorist incidents in kashmir increased during This government
नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद कश्मीर में बढ़ी आतंकी घटनाएं : RTI
नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद कश्मीर में बढ़ी आतंकी घटनाएं : RTI

डिजिटस डेस्क, लखनऊ। बीते 3 साल में जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं में इजाफा हुआ है। ये बात हम नहीं, बल्कि RTI में सामने आई जानकारी कह रही है। गृह मंत्रालय से मांगी गई जानकारी के मुताबित बीते तीन सालों में जम्मू एवं कश्मीर में 812 आतंकी घटनाएं हुईं। इनमें 62 नागरिक और 183 भारतीय जवान शहीद हो गए। RTI से यह भी पता चला कि बीती मनमोहन सरकार के आखिर के तीन सालों के कार्यकाल में कुल 705 आतंकी घटनाओं में 59 नागरिक और 105 जवान शहीद हुए थे।

यूपी, नोएडा के रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता रंजन तोमर ने गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि उन्होंने गृह मंत्रालय से चार सवाल पूछे थे। मोदी सरकार के आने के तीन साल एवं उसके पहले मनमोहन सिंह सरकार के आखिरी तीन साल में जम्मू एवं कश्मीर में कितनी आतंकवादी गतिविधियां हुई? इनमें कितने आम नागरिक एवं कितने जवान शहीद हुए? 

ये है दोनों सरकारों के तीन साल के आंकड़े

गृह मंत्रालय के लोक सूचना अधिकारी ने जवाब में बताया, मई 2011 से मई 2014 के बीच जम्मू एवं कश्मीर में 705 आतंकवादी घटनाएं हुई। इनमें 59 आम नागरिक मारे गए एवं 105 जवान शहीद हो गए। वहीं, मई 2014 से मई 2017 तक 812 आतंकवादी घटनाएं हुईं। इननें 62 नागरिक मारे गए एवं 183 जवान शहीद हो गए।
 
उन्होंने कहा, तीसरा सवाल यह था कि इस दौरान आतंकवादी गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए गृह मंत्रालय ने मनमोहन सरकार के अंतिम तीन वर्ष में कितनी धनराशि जारी की गई। वहीं, चौथा प्रश्न था कि मोदी सरकार ने प्रथम तीन वर्ष में कितनी धनराशि जारी की?

आरटीआई से खुलासा हुआ कि मनमोहन सिंह सरकार के अंतिम तीन सालों में 850 करोड़ रुपए जारी किए गए थे, जबकि मोदी सरकार के तीन साल के समय में कुल 1890 करोड़ रूपए जारी किए गए हैं। इस तरह से ये भी पता लगता है कि ज्यादा धन खर्च करने के बावजूद मोदी सरकार के कार्यकाल में आतंकी घटनाओं पर लगाम नहीं लग सकी। 

Created On :   11 Oct 2017 3:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story