साध्वी प्राची का राहुल पर तंज, कहा- नक्सलवाद, आतंकवाद, बलात्कार यह सब नेहरू खानदान की देन

साध्वी प्राची का राहुल पर तंज, कहा- नक्सलवाद, आतंकवाद, बलात्कार यह सब नेहरू खानदान की देन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाली विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि नक्सलवाद, आतंकवाद, बलात्कार यह सब नेहरू खानदान की देन है।

मेरठ में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पहुंची विहिप नेता ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी को जमकर खरी-खोटी सुनाई। बता दें कि देश में हाल की रेप की घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि भारत रेप कैपिटल के रूप में विकसित हो रहा है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद साध्वी प्राची ने अब ये विवादित बयान दिया है।

साध्वी प्राची ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अखिलेश जब सत्ता में होते हैं तो बलात्कारियों को बचाते हैं और विपक्ष में रहने पर धरने पर बैठते हैं। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को उन्नाव रेप कांड के खिलाफ विधानसभा के बाहर मौन धरने पर बैठे थे।

साध्वी प्राची ने हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर के चार आरोपियों के एनकाउंटर पर हैदराबाद पुलिस की तारीफ की और कहा कि हैदराबाद पुलिस से सीख लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस को भी उन्नाव कांड पर ऐसी ही कार्रवाई करनी चाहिए थी। साध्वी ने उन्नाव कांड के दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

Created On :   8 Dec 2019 12:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story