साध्वी का बड़ा बयान, कहा- बाबरी मस्जिद तोड़कर मैंने देश का कलंक मिटाया, अब मंदिर बनाएंगे

साध्वी का बड़ा बयान, कहा- बाबरी मस्जिद तोड़कर मैंने देश का कलंक मिटाया, अब मंदिर बनाएंगे
हाईलाइट
  • बाबरी मस्जिद पर साध्वी प्रज्ञा ने दिया विवादित बयान
  • मैंने बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराकर देश का कलंक मिटाया है- साध्वी
  • साध्वी के बयान के बाद चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी का गढ़ मानी जाने वाली भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। साध्वी ने राममंदिर और बाबरी मस्जिद को लेकर कहा, राम मंदिर जरुर बनेगा। हम राम मंदिर बनाएंगे। बाबरी मस्जिद ध्वस्त करने भी तो हम ही गए थे। मैंने खुद मस्जिद पर चढ़कर विवादित ढांचा ध्वस्त किया था। साध्वी ने कहा, मुझे इस बात पर गर्व है। मैं मानती हूं ईश्वर ने मुझे अवसर दिया। शक्ति दी थी और मैंने वो कार्य किया। मुझे गर्व है कि मैंने बाबरी मस्जिद गिराकर देश का कलंक मिटाया। 

साध्वी प्रज्ञा के इस बयान के बाद चुनाव आयोग ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए साध्वी प्रज्ञा को चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए नोटिस थमा दिया। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी एल कांता राव ने चेतावनी देते हुए सभी राजनीतिक दलों को एक सलाह भी जारी की। उन्होंने कहा, बार-बार चुनाव और आचार संहिता के उपयोग और उपयोग के मॉडल कोड का उल्लंघन व अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने की वजह से कड़ी कार्रवाई हो सकती है। 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही साध्वी 26/11 मुंबई हमले के जिक्र के दौरान मुंबई के तत्कालीन एटीएस चीफ हेमंत करकरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया था कि उन्होंने करकरे से कहा था कि तुम्हारा सर्वनाश होगा। साध्वी के इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने बीजेपी को घेरना शुरु कर दिया था। 

Created On :   21 April 2019 6:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story