प्रशासन ने नमाज पढ़ने से रोका, कांग्रेस नेता बोले- RSS की शाखाओं पर भी लगे रोक

sampooranand UP Congress on namaz not allowed in public places rss
प्रशासन ने नमाज पढ़ने से रोका, कांग्रेस नेता बोले- RSS की शाखाओं पर भी लगे रोक
प्रशासन ने नमाज पढ़ने से रोका, कांग्रेस नेता बोले- RSS की शाखाओं पर भी लगे रोक
हाईलाइट
  • नोएडा में प्रशासन द्वारा लोगों को नमाज पढ़ने से रोकने का मुद्दा गर्माता जा रहा है।
  • प्रशासन ने मुसलमानों को जुम्मे का नमाज पढ़ने से रोकने के लिए पार्क में पानी भरवा दिया।
  • यूपी कांग्रेस के नेता संपूर्णानंद ने प्रशासन पर निशाना साधा है।

डिजिटल डेस्क, नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्रशासन द्वारा लोगों को नमाज पढ़ने से रोकने का मुद्दा गर्माता जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रशासन ने मुसलमानों को जुम्मे का नमाज पढ़ने से रोकने के लिए पार्क में पानी भरवा दिया और वहां की सुरक्षा कड़ी कर दी है। इसको लेकर यूपी कांग्रेस के नेता संपूर्णानंद ने प्रशासन पर निशाना साधा है। संपूर्णानंद ने स्थानीय डीजीपी को चिट्ठी लिखकर राज्य में अलग-अलग लोगों के लिए अलग नियमों पर सवाल उठाया है। संपूर्णानंद ने इस चिट्ठी के द्वारा प्रदेश में लगने वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखाओं को बंद करवाने की मांग की है। 

 

 

यूपी कांग्रेस के विचार विभाग प्रमुख संपूर्णानंद ने कहा, मैंने DGP को पत्र लिखा है। यह नियम RSS शाखाओं पर क्यों नहीं लागू होती और क्यों नमाज को ही सार्वजनिक जगहों पर पढ़ने से रोका जाता है? यूपी प्रशासन का नमाज पढ़ने से रुकवाने का ऑर्डर अनावश्यक था। देश में लॉ के हिसाब से काम किया जाता है।

बता दें कि यह मामला चर्चा में 19 दिसंबर के दिन आया था। दरअसल, पुलिस ने नोएडा में नमाज पढ़ रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद यह मुद्दा गर्मा गया था। गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कहा था कि यह दो लोग जबरदस्ती नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इस मुद्दे को लेकर बसपा और सपा समेत सभी राजनीतिक पार्टियों ने बीजेपी पर निशाना साधा था।

इसके बाद मंगलवार को नोएडा के सेक्टर 58 में स्थानीय लोगों ने नमाज को लेकर पुलिस को शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वहां नमाज पढ़ रहे लोगों को हटने का निर्देश दिया था और नमाज पढ़ने से रोक दिया था। इसके बाद शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को लेकर पार्क की सुरक्षा बढ़ा दी थी। इतना ही नहीं प्रशासन ने पार्क में पानी भी भरवा दिया था। 

Created On :   28 Dec 2018 1:47 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story