मप्र से राज्यसभा के लिए सिंधिया, दिग्विजय व सुमेर सिंह निर्वाचित

Scindia, Digvijay and Sumer Singh elected to Rajya Sabha from MP
मप्र से राज्यसभा के लिए सिंधिया, दिग्विजय व सुमेर सिंह निर्वाचित
मप्र से राज्यसभा के लिए सिंधिया, दिग्विजय व सुमेर सिंह निर्वाचित

भोपाल, 19 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना का कार्य शुक्रवार शाम पूरा हो गया। भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व सुमेर सिंह सोलंकी और कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय िंसंह निर्वाचित हुए हैं। अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है।

राज्य में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चार उम्मीदवारों के बीच मुकाबला था। भाजपा की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी उम्मीदवार थे तो कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और फूलसिंह बरैया को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया था।

निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार, मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ, उसके बाद मतगणना शुरू हुई। मतगणना का काम पूरा हो गया है, भाजपा के दो उम्मीदवार सिंधिया व सोलंकी और कांग्रेस के दग्विजय सिंह निर्वाचित हुए हैं। आधिकारिक घोषणा की अभी प्रतीक्षा की जा रही है।

भाजपा नेता यशपाल सिंह सिसौदिया ने बताया है कि दो वोट निरस्त हुए हैं। मतगणना के दौरान सात वोटों के लेकर असमंजस्य था, मगर चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, सिर्फ दो वोट ही निरस्त किए गए।

Created On :   19 Jun 2020 2:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story