राजद्रोह के आरोपी शरजील को असम ले जाया जा रहा

Sedition accused Sharjeel is being taken to Assam
राजद्रोह के आरोपी शरजील को असम ले जाया जा रहा
राजद्रोह के आरोपी शरजील को असम ले जाया जा रहा
हाईलाइट
  • राजद्रोह के आरोपी शरजील को असम ले जाया जा रहा

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। राजद्रोह के आरोपी शरजील इमाम की कानूनी टीम ने कहा कि शरजील को असम ले जाया जा रहा है। कानूनी टीम ने दावा किया इस संबंध में उन्हें अंधेरे में रखा गया है और कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की मंशा पर भी सवाल उठाए।

शरजील इमाम असम और पूर्वोत्तर राज्यों के बारे में अपनी चिकन नेक टिप्पणी के लिए न्यायिक हिरासत में है। उसे पिछले महीने बिहार में उसके गृहनगर जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था।

शरजील के वकीलों ने फोन पर आईएएनएस को बताया कि उनकी कानूनी टीम गुवाहाटी पहुंच गई है, मगर अभी शरजील का पहुंचना बाकी है।

वकील ने कहा, हमें तब भी सूचित नहीं किया गया था जब उन्होंने उनकी ट्रांजिट रिमांड मांगी थी। हम इस बारे में आपत्ति उठाएंगे। मुझे नहीं पता कि अपराध शाखा अब क्या करने वाली है।

Created On :   21 Feb 2020 8:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story