हिमाचल में 15 अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया गया : मुख्यमंत्री

Service extension extended to 15 officers in Himachal: Chief Minister
हिमाचल में 15 अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया गया : मुख्यमंत्री
हिमाचल में 15 अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया गया : मुख्यमंत्री
हाईलाइट
  • हिमाचल में 15 अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया गया : मुख्यमंत्री

शिमला, 5 मार्च (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीते 19 महीनों में विभिन्न विभागों में 15 अधिकारियों को सेवा में विस्तार दिया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2018 और 31 जुलाई 2019 के बीच सेवा में विस्तार दिए जाने वालों में दो राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक शामिल हैं।

प्रश्न काल के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि फंडामेंटल रूल 56 (डी) बहुत दुर्लभ और असाधारण परिस्थितियों में सरकारी सेवा में विस्तार प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि 19 दिसंबर, 2017 को हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले के मद्देनजर सेवानिवृत्ति की आयु से परे विस्तार व पुनर्नियोजन की अनुमति दिया जाना दुर्लभ है।

मुख्यमंत्री, कांग्रेस सदस्य जगत सिंह नेगी के एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

Created On :   5 March 2020 2:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story