राजनाथ के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगी शत्रुघ्न की पत्नी, सपा देगी टिकट!

Shatrughan Sinhas wife Poonam Sinha to contest against Rajnath Singh in Lucknow
राजनाथ के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगी शत्रुघ्न की पत्नी, सपा देगी टिकट!
राजनाथ के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगी शत्रुघ्न की पत्नी, सपा देगी टिकट!
हाईलाइट
  • कांग्रेस इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी।
  • केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से बीजेपी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा चुनाव लड़ सकती है।
  • पूनम सिन्हा की समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की अटकले लगाई जा रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से बीजेपी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा चुनाव लड़ सकती है। पूनम सिन्हा की समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की अटकले लगाई जा रही है। ये भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी। ऐसे में राजनाथ सिंह का सीधा मुकाबला पूनम सिन्हा के साथ होगा। बता दें कि यह ऐसी सीट है जो सौ फीसदी शहरी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूनम के समाजवादी पार्टी में शामिल होने का जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा। जिसके बाद उनके टिकट का भी ऐलान होगा। जातीय समीकरण को देखते हुए विपक्षी दलों ने एक जुट होकर पूनम को बीजेपी के खिलाफ इस सीट से चुनाव लड़ाने का प्लान तैयार किया है। शभुघ्न सिन्हा कायस्थ जाति के है जबकि उनकी पत्नी पूनम सिंधी परिवार से संबंध रखती है। लखनऊ में करीब 4 लाख कायस्थ और 1.3 लाख सिंधी मतदाता है। वहीं यहां पर 3.5 लाख के करीब मुस्लिम मतदाता भी है।

बता दें कि लखनऊ लोकसभा सीट देश की सबसे प्रमुख सीटों में आती है। आजादी के बाद लखनऊ लोकसभा सीट पर कुल 16 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा सात बार भाजपा और छह बार कांग्रेस जीत हासिल की है। इसके अलावा जनता दल, भारतीय लोकदल और निर्दलीय ने एक-एक बार जीत हासिल की है। इस सीट पर 1991 से अब तक भाजपा काबिज है।

2014 में हुए लोकसभा चुनाव में लखनऊ संसदीय सीट पर 53.02 फीसदी मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा के तत्‍कालीन अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह ने कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी को दो लाख 72 हजार 749 वोटों से मात देकर जीत हासिल की थी। इससे पहले राजनाथ सिंह गाजियाबाद सीट से सांसद थे। इस सीट पर सपा और बसपा को एक लाख से कम वोट मिले थे।   

Created On :   4 April 2019 1:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story