शिवसेना-गोवा फॉरवर्ड पार्टी करेगी गठबंधन, राउत बोले- जल्द गोवा में होगा चमत्कार

शिवसेना-गोवा फॉरवर्ड पार्टी करेगी गठबंधन, राउत बोले- जल्द गोवा में होगा चमत्कार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के बाद शिवसेना की नजर अब दूसरे राज्यों पर है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि तीन विधायकों के साथ गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री विजई सरदेसाई, शिवसेना के साथ गठबंधन कर रहे हैं। एक नया राजनीतिक मोर्चा गोवा में आकार ले रहा है। ठीक वैसे ही जैसे महाराष्ट्र में हुआ। जल्द ही गोवा में आपको एक चमत्कार दिखाई देगा। 

 

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति खत्म हो गई। अब हमारी नजर गोवा की राजनीति पर है। हम पूरे देश में गैर भाजपा मोर्चा बनाना चाहते हैं। इसकी शुरुआत महाराष्ट्र से हो गई है। अब हमारा ध्यान गोवा पर है। गोवा के बाद हम पूरे देश में फ्रंट बनाएंगे।

 

इससे पहले संजय राउत ने ट्वीट कर बीजेपी पर तंज कसा। उन्होंने लिखा है कि हम शतरंज में कुछ ऐसा कमाल करते हैं कि बस पैदल ही राजा को मात करते हैं। 

 

बता दें 40 सदस्यीय गोवा विधानसभ का चुनाव 2017 में हुआ था। चुनाव में कांग्रेस ने 17 और भाजपा ने 13 सीटों पर कब्जा किया। महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी 3, गोवा फॉरवर्ड पार्टी 3 और एनसीपी ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। तीन सीटें निर्दलीयों ने जीती थी, लेकिन 10 कांग्रेस विधायक बीजेपी में शामिल हो गए। जिसके बाद राज्य में भाजपा की सरकार बन गई। 


 

Created On :   29 Nov 2019 6:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story