राजधानी दिल्ली में हाड़कंपा देने वाली ठंड, 3 डिग्री के नीचे पहुंचा पारा, मध्यप्रदेश में मावठे का अलर्ट

Shocking cold in the capital Delhi, mercury reached below 3 degrees, Mawthe alert in Madhya Pradesh
राजधानी दिल्ली में हाड़कंपा देने वाली ठंड, 3 डिग्री के नीचे पहुंचा पारा, मध्यप्रदेश में मावठे का अलर्ट
मौसम अलर्ट राजधानी दिल्ली में हाड़कंपा देने वाली ठंड, 3 डिग्री के नीचे पहुंचा पारा, मध्यप्रदेश में मावठे का अलर्ट
हाईलाइट
  • 7 जनवरी से मध्यप्रदेश में नया सिस्टम बनेगा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देश की राजधानी नई दिल्ली इन भारी ठंड से ठिठुर रही है। यहां तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान के मुताबिक, आज सुबह राजधानी के लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सफदरगंज में भी न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया जोकि इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है।

ठंड से बेहाल राजधानी के लोग जगह-जगह अलाव के सहारे खुद को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही घने कोहरे के कारण लोगों को आवाजाही में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कम विजिबिलिटी के चलते फ्लाइट की उड़ानों में भी देरी हो रही है।मौसम विभाग का कहना है कि मौसम की स्थिति में सुधार की अभी कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। 

दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा यूपी और बिहार में भी ठंड ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है। पछुआ हवाओं के कारण इन राज्यों के कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड को बढ़ा दिया है। बीते 24 घंटों में इन राज्यों में कोहरे की मोटी लेयर भी देखी गई हैं। यहां के लोगों को कई दिनों से सूरज की धूप नसीब नहीं हुई है। 

मध्यप्रदेश में मावठे का अलर्ट

इस समय पूरा मध्यप्रदेश कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। 4 जनवरी को प्रदेश के 4 शहरों में सीवियर कोल्ड डे और राजधानी भोपाल समेत 12 शहरों में कोल्ड डे रहा। नए साल के पहले दिन से शुरू हुआ ठंड का सितम आज 5वें दिन भी जारी है। प्रदेश के कई शहरों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी कठनाईयों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दो दिन प्रदेश के छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, मंडला और बैतूल में मावठा गिर सकता है। इसके साथ ही भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि 7 जनवरी से प्रदेश में नया सिस्टम बनेगा। ईरान, ईराक से अफगानिस्तान से पाकिस्तान के रास्ते भारत के उत्तरी इलाकों में पश्चिमी हवाएं प्रवेश करेंगी। जहां से नमी युक्त ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में आएंगी। जिस वजह से 7 और 8 जनवरी को बादल छाने से दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। बादल छंटने के बाद दोबारा तापमान में गिरावट दर्ज होगी। 

Created On :   5 Jan 2023 5:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story