ओडिशा से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें फिर से चलाई जाए : प्रधान

Shramik special trains to be re-run from Odisha: Pradhan
ओडिशा से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें फिर से चलाई जाए : प्रधान
ओडिशा से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें फिर से चलाई जाए : प्रधान
हाईलाइट
  • ओडिशा से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें फिर से चलाई जाए : प्रधान

भुवनेश्वर, 8 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने रेलमंत्री पीयूष गोयल से ओडिशा से अन्य राज्यों के लिए विशेष रेल सेवाओं की बहाली का अनुरोध किया है, ताकि प्रवासी कामगारों को उनके कार्यस्थल पर लौटने में सुविधा हो।

मंगलवार को मीडिया को जारी एक पत्र में, प्रधान ने ओडिशा से गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें फिर से शुरू कराने के लिए गोयल से जल्द से जल्द व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने की मांग की।

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा, जैसा कि देशव्यापी लॉकडाउन हटाए जाने के साथ हालात सामान्य हुए हैं, प्रवासी श्रमिकों के लिए कार्यस्थल जाना सुगम करने के लिए रेल सेवाओं को फिर से शुरू करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि इन श्रमिकों ने आजीविका के विकल्पों के नहीं होने और काम पर वापस जाने के लिए अपने कार्यस्थल तक यात्रा करने में कठिनाई के कारण हुई परेशानियों को उजागर किया है।

प्रधान ने कहा कि भले ही कुछ नियोक्ता ओडिशा से बस परिवहन सेवा की पेशकश करने के इच्छुक हैं, लेकिन मौजूदा मानसून की स्थिति के कारण, सड़क के माध्यम से एक लंबी और कठिन यात्रा न तो संभव है और न ही इतनी लंबी दूरी के लिए सुरक्षित है।

मंत्री ने आग्रह किया, हमारी अर्थव्यवस्था और ओडिशा में प्रवासी कामगारों की दुर्दशा, जिन्हें आजीविका की तत्काल आवश्यकता है, को ध्यान में रखते हुए, मैं ओडिशा से गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के लिए जल्द से जल्द श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को फिर से शुरू कराने के लिए आपसे व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने का अनुरोध करता हूं।

वीएवी/एसजीके

Created On :   8 Sep 2020 10:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story