रक्षा मंत्री का ऐलान, मिलिट्री पुलिस में पहली बार शामिल होंगी महिला जवान

Sitharaman says Women to be Recruited in Military Police Corp
रक्षा मंत्री का ऐलान, मिलिट्री पुलिस में पहली बार शामिल होंगी महिला जवान
रक्षा मंत्री का ऐलान, मिलिट्री पुलिस में पहली बार शामिल होंगी महिला जवान
हाईलाइट
  • भारतीय सेना की मिलिट्री पुलिस में महिलाएं अब जवानों के रूप में शामिल की जाएंगी।
  • रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया।
  • सेना में महिला की भागिदारी को बढ़ाने के लिए ये फैसला लिया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सेना की मिलिट्री पुलिस में महिलाएं अब जवानों के रूप में शामिल की जाएंगी। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। सेना में महिला की भागिदारी को बढ़ाने के लिए ये फैसला लिया गया है। महिलाओं को श्रेणीबद्ध तरीके से इसमें शामिल किया जाएगा। जिसके बाद मिलिट्री पुलिस में 20 फीसदी महिला जवान हो जाएंगी।

रक्षा मंत्रालय की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि सशस्त्र बलों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बेहतर बनाने के लिए रक्षा मंत्री ने सैन्य पुलिस के कोर में पहली बार पर्सनल बिलो ऑफिसर रैंक रोल (PBOR) की भूमिका के लिए महिलाओं को शामिल करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। महिलाएं किस तरह की भूमिकाएं निभाएंगी इसकी जानकारी देते हुए बताया गया है कि वह रेप, छेड़छाड़, चोरी जैसे अपराधों की जांच करेंगी। इसके अलावा जहां भी आर्मी को पुलिस ऑर्गेनाइजेशन की जरुरत पड़ेगी वहां भी इनकी भूमिका रहेगी। युद्ध की स्थिति में गांवों को खाली कराना, महिलाओं और बच्चों सहित शरणार्थियों की भीड़ नियंत्रण भी महीला जवान करेंगी।

 

 

इसके पहले आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने भी सेना में महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी की बात कही थी। बिपिन रावत ने कहा था कि सेना में 800 महिलाओं को शामिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि इसके लिए साल के अंत तक भर्ती शुरू हो सकती है। बता दें कि भारतीय वायु सेना में 13.09% महिला अधिकारी हैं, जो कि तीनों सशस्त्र बलों में सबसे अधिका है। रक्षा राज्य मंत्रई सुभाष भामरे ने कहा था कि सेना में 3.80 प्रतिशत महिला अधिकारी हैं जबकि नौसेना में 6 प्रतिशत महिला अधिकारी हैं।

Created On :   18 Jan 2019 4:57 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story