छत्तीसगढ़: ITBP जवानों के बीच आपसी संघर्ष, 6 की मौत, दो घायल

छत्तीसगढ़: ITBP जवानों के बीच आपसी संघर्ष, 6 की मौत, दो घायल

डिजिटल डेस्क, नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां तैनात आईटीबीपी के जवान किसी बात पर आपस में भिड़ गए और गोलीबारी शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी में 6 जवानों की मौत हो गई जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार नारायणपुर जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर कड़ेनार इलाके में आईटीबीपी के जवान नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात हैं। यहां कैंप में आपसी विवाद बढ़ गया, जहां उन्होंने एक-दूसरे पर ही गोलीबारी शुरू कर दी। 

घटना की जानकारी देते हुए एसपी मोहित गर्ग ने कहा कि बुधवार सुबह कैंप में जवानों के बीच आपसी गोलीबारी में 6 जवानों की मौत हो गई। वहीं दो जवान घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

Created On :   4 Dec 2019 6:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story