सोनिया का RSS पर हमला, कहा- कुछ लोग RSS को बनाना चाहते हैं देश का प्रतीक

Sonia attacked RSS, said- some people want to make RSS countrys emblem
सोनिया का RSS पर हमला, कहा- कुछ लोग RSS को बनाना चाहते हैं देश का प्रतीक
सोनिया का RSS पर हमला, कहा- कुछ लोग RSS को बनाना चाहते हैं देश का प्रतीक

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने BJP और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जोरदार हमला बोला है। अपनी पार्टी की "गांधी संदेश यात्रा" खत्म होने के बाद सोनिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कुछ लोग RSS को भारत का प्रतीक बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा होगा नहीं।

BJP और RSS पर निशाना साधते हुए सोनिया ने कहा कि "महात्मा गांधी के रास्ते से हटकर अपनी दिशा में चलने वाले पहले भी बहुत से लोग थे, पिछले कुछ सालों में साम, दाम, दंड, भेद का खुला व्यवसाय करके वे अपने आपको बहुत ताकतवर समझते हैं। इन सबके बावजूद भी भारत भटका नहीं है क्योंकि हमारे देश में गांधी के विचारों की नींव है।"

सोनिया गांधी ने बताया कि "मैंने देखा कि पिछली कांग्रेस सरकारों ने किस तरह से नौकरियां पैदा की, गरीबों का उत्थान किया, महिलाओं को सशक्त बनाया और युवाओं के लिए शिक्षा के अवसर पैदा किए, आज हम जो भारत देखते हैं, वह महात्मा गांधीजी के विचारों को चोट पहुंचाता होगा।"

सोनिया ने महात्मा गांधी के विचारों को भारत की नींव बताते हुए कहा कि "पिछले 5 सालों में हमने जो भारत देखा है वह गांधी के विचारों को हिला देगा।" कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि "महात्मा गांधी का नाम लेना आसान है लेकिन उनके रास्ते पर चलना कठिन है।" साथ ही उन्होंने बताया कि "सिर्फ कांग्रेस ने ही गांधी के मार्गों का अनुसरण किया है और आगे भी करती रहेगी।"

Created On :   2 Oct 2019 8:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story