उप्र में बसपा-सपा के बीच सीटों का बंटवारा, 37-38 के फॉर्मूले पर बनी सहमति
![SP on 37 and BSP will contest on 38 seats in Lok Sabha elections SP on 37 and BSP will contest on 38 seats in Lok Sabha elections](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/02/sp-on-37-and-bsp-will-contest-on-38-seats-in-lok-sabha-elections_730X365.jpg)
- 37 पर सपा और 38 पर बसपा लड़ेगी चुनाव।
- RLD लड़ेगी 3 सीटों पर चुनाव।
- उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे का ऐलान।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। सूबे की 80 लोकसभा सीटों में बसपा 38 सीटों पर तो सपा 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के लिए बागपत, मथुरा और मुजफ्फरनगर की तीन सीटें छोड़ी गई है। जबकि रायबरेली और अमेठी दो सीटों पर कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया गया है।
इन सीटों पर बसपा लड़ेगी चुनाव
बसपा जिन सीटों पर चुनाव लड़ेगी उनमें सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, अमरोहा, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, फतेहपुर सिकरी, आंवला, शाहजहांपुर, धौरहरा, सीतापुर, मिश्रिख मोहनलालगंज, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फर्रुखाबाद, अकबरपुर, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, अम्बेडकर नगर, कैसरगंज, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, देवरिया, बांसगांव, लालगंज, घोसी, सलेमपुर, जौनपुर, मछलीशहर, गाजीपुर, भदोही है।
इन सीटों पर सपा लड़ेगी चुनाव
सपा जिन सीटों पर चुनाव लड़ेगी उनमें पश्चिम, अवध, बुंदेलखंड और पूर्वांचल में सपा को सीटें हासिल हुई हैं। कैराना, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गाजियाबाद, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, खीरी, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, इटावा, कन्नौज, कानपुर, झांसी, बांदा, कौशाम्बी, फूलपुर, इलाहाबाद, बाराबंकी, फ़ैजाबाद, बहराइच, गोंडा, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्टसगंज सीट है।
RLD को मिली तीन सीटें
प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा ने 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। बाद में सपा सुप्रीमों अखिलेश ने RLD को अपने हिस्से की एक सीट दे दी। ऐसे में अब RLD बागपत, मथुरा और मुजफ्फरनगर सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
मुलायम सिंह यादव ने किया बंटवारे का विरोध
समाजवादी पार्टी की स्थापना करने वाले अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव बंटवारे से खुश नहीं हैं। बंटवारे के बाद मुलायम सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आधी सीटें उन्हें देने का क्या मतलब है, हमारी पार्टी बसपा से कही ज्यादा दमदार है। मुलायम ने कहा कि हमारी पार्टी मजबूत है, लेकिन दल के अंदर के ही लोग इसे कमजोर कर रहे हैं।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/02/36.jpg)
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/02/27.jpg)
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/02/135.jpg)
Created On :   21 Feb 2019 11:21 AM GMT