कामयाबी: वॉरेन बफे को पीछे छोड़ दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बने मुकेश अंबानी, 75 अरब डॉलर हुई संपत्ति

Succeed: Mukesh Ambani becomes the worlds fifth richest person behind Warren Buffet
कामयाबी: वॉरेन बफे को पीछे छोड़ दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बने मुकेश अंबानी, 75 अरब डॉलर हुई संपत्ति
कामयाबी: वॉरेन बफे को पीछे छोड़ दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बने मुकेश अंबानी, 75 अरब डॉलर हुई संपत्ति
हाईलाइट
  • जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति
  • मुकेश अंबानी की 75 अरब डॉलर हुई संपत्ति
  • वॉरेन बफे को मुकेश अंबानी ने पछाड़ा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के कारण एक ओर जहां व्यापार ठप्प पड़े हैं, वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है। अंबानी की संपत्ति में सिर्फ 8 दिनों में ही 2.6 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके साथ ही अंबानी की संपत्ति दुनिया के जाने माने निवेशक और बर्कशायर हैथवे के सीईओ वॉरेन बफेट से भी अधिक हो गई है और अब वे अब दुनिया के पांचवे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वहीं दुनिया के टॉप-5 अमीरों में मुकेश अंबानी एशिया से इकलौते व्यक्ति हैं। इससे पहले बीती 14 जुलाई को वे दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति बने थे।

फोर्ब्स की बिलेनियर्स लिस्ट (Forbs Billionaire List) के अनुसार, रिलायंस के चेयरमैन की कुल संपत्ति 75 अरब डॉलर हो गई है। मुकेश अंबानी की संपत्ति के साथ ही रिलांयस के एम-कैप में भी लगातार इजाफा हो रहा है। रिलायंस का एम-कैप 12,70,480.06 करोड़ के स्तर पर पहुंच गया है। रिलायंस के शेयर प्राइस में भी लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। मार्च महीने के बाद से अब तक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयर में दोगुनी बढ़ोत्तरी हुई है। आरआईएल का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर बुधवार को 1.64 फीसद या 32.25 रुपये की बढ़त के साथ 2004.10 पर बंद हुआ है।

जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति  
दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में शीर्ष पर अभी भी अमेजन की CEO जेफ बेजोस बने हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति 185.8 बिलियन डॉलर है। दुसरे नंबर पर हैं बिल गेट्स, उनकी कुल संपत्ति 113.1 अरब डॉलर है। उनके बाद तीसरे नंबर पर 112 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बर्नार्ड अर्नाल्ट एंड फैमिली है। इसके बाद चौथे नंबर पर 89 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मार्क जुकरबर्ग हैं।

दुनिया के 10 सबसे ज्यादा नेटवर्थ वाले व्यक्ति

# नाम नेटवर्थ
1 जेफ बेजोस         185.5 बिलियन डॉलर
2 बिल गेट्स         113.8 बिलियन डॉलर
3 बर्नार्ड अर्नाल्ट         112.1 बिलियन डॉलर
4 मार्क जुकरबर्ग     88.3 बिलियन डॉलर
5 मुकेश अंबानी          75.1 बिलियन डॉलर
6 वॉरेन बफेट          72.6 बिलियन डॉलर
7 लैरी इल्सन 72.4 बिलियन डॉलर 
8 एलन मस्क         72.4 बिलियन डॉलर
9 स्टीव बालमेर         72.2 बिलियन डॉलर
10 लैरी पेज         69.8 बिलियन डॉलर

 

 

Created On :   22 July 2020 8:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story