ममता के नेतृत्व में बंगाल में राजनीतिक हत्याओं को देखकर हैरान हूं : सुषमा स्वराज

Surprised to see political killings in Bengal under Mamatas leadership: Sushma Swaraj
ममता के नेतृत्व में बंगाल में राजनीतिक हत्याओं को देखकर हैरान हूं : सुषमा स्वराज
ममता के नेतृत्व में बंगाल में राजनीतिक हत्याओं को देखकर हैरान हूं : सुषमा स्वराज
हाईलाइट
  • पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हत्याओं को देखकर हैरान है सुषमा स्वराज

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ममता बनर्जी के शासन में राजनीतिक हत्याओं पर सवाल खड़े किए हैं। सुषमा ने कहा, मैं बंगाल में लगातार हो रही राजनीतिक हत्याओं को देखकर हैरान हूं। एक महिला जो खुद राजनीतिक हिंसा का शिकार हो चुकी है, इन सभी चीजों को होने दे रही है। मुझे नहीं पता कि ममता जी ऐसी चीजों की अनुमति क्यों दे रही हैं? मैं यह देखकर हैरान हूं कि यह व्यक्ति अपनी शक्ति को बचाने के लिए उसी रास्ते को अपनाएगा?" मैंने कभी इस बारे में नहीं सोचा था। सुषमा स्वराज ने "बंगाल में राजनीतिक हिंसा पर पीपुल्स ट्रिब्यूनल" शीर्षक पर अपनी बात रखते हुए भारतीय संविधान क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। 

 

Created On :   24 July 2019 5:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story