'स्वराज' छोड़ गईं 'सुषमा', राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में हुईं विलीन

'स्वराज' छोड़ गईं 'सुषमा', राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में हुईं विलीन
हाईलाइट
  • दिल्ली के लोधी रोड पर स्थित शवदाह गृह में सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार किया गया
  • पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में एम्स में निधन

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। बीजेपी की दिग्गज नेता और भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। बुधवार को दिल्ली में लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटी बांसुरी ने सुषमा को मुखाग्नि दी। पीएम मोदी और अमित शाह सहित तमाम दिग्गज सुषमा को अंतिम विदाई देने पहुंचे। वहीं सुषमा के निधन पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा में दो दिन का राजकीय शोक भी घोषित किया गया है। 

 

आपको बता दें कि, मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने के बाद बेहद नाजुक हालत में सुषमा स्वराज को रात 9 बजे एम्स लाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। देर रात उनके पार्थिव शरीर को जंतर-मंतर स्थित उनके आवास पर लाया गया। इसके बाद मंगलवार को अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यालय में रखा गया। यहां उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया। यहां से उनकी अंतिम यात्रा निकली और उनके पार्थिव शरीर को लोधी रोड के शवदाह गृह में ले जाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

सुषमा के निधन पर देश-दुनिया के नेताओं ने दुख जताया और श्रद्धांजलि दी है।

सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में रखा गया। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई बड़े नेता शवागृह में पहुंचे। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत भी वहां पर मौजूद रहे।
 


बीजेपी मुख्यालय से जब सुषमा के पार्थिव शरीर को ले जाया गया तो राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल ने कंधा दिया। 


सुषमा स्वराज को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम विदाई के वक्त सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल और उनकी बेटी बांसुरी स्वराज काफी भावुक हो गए और उन्होंने सुषमा को सलाम भी किया।

 

 

  • दिल्ली सरकार ने सुषमा स्वराज के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस निर्णय की घोषणा की।

 

 

  • दिल्ली सरकार के बाद अब हरियाणा ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया है।

 

 


LIVE Updates:
 

  • सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटा गया है। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अब से कुछ देर में उनके पार्थिव शरीर को लोधी रोड स्थित शवागृह में ले जाया जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
     

 

  • सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन करने पहुंचे एमडीएच के धर्मपाल गुलाटी भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोए।
     


 

  • यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी मुख्यालय में सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

  • बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बीजेपी मुख्यालय में मौजूद हैं। सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर पर BJP के झंडे में लपेटा गया है।

 

 

  • सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय में रखा गया है। बीजेपी के कई नेताओं ने बीजेपी मुख्यालय में सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी। जयाप्रदा, साक्षी महाराज, मनोहर लाल खट्टर, मनोज सिन्हा, महेश गिरी समेत कई बड़े नेता इस वहां पर मौजूद हैं।

 

 

  • राज्यसभा में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी गई। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शोक पत्र पढ़ा और बाद में दो मिनट का मौन रखा गया।

 

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुषमा स्वराज के घर पहुंच उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने यहां सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन कर प्रधानमंत्री मोदी भावुक भी हो गए।

 

 

 

 

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुषमा स्वराज के घर पर पहुंच उन्हें श्रद्धांजलि दी। शाह ने कहा, सुषमा जी के असमय निधन से हर कोई दुखी है। भाजपा का हर कार्यकर्ता आज उन्हें याद कर रहा है और दुखी है। शाह ने कहा, सुषमा ने देश की ख्याति बढ़ाने का काम किया है।

 

 

  • कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने भी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी। 

 

 

  • कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सुषमा स्वराज को उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

 

 

  • लालकृष्ण आडवाणी बेटी प्रतिभा के साथ सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान वे भावुक हो गए। सुषमा स्वराज के परिवार से मिलते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए।

 

 

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे। राष्ट्रपति ने सुषमा स्वराज की बेटी और पति स्वराज कौशल से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

 

 

  • उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी।

 

 

  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि।

 

 

  • भारत में इजरायल के एंबेसडर ने भी सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी।

 

 

  • सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देते वक्त भावुक हुए समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव।

 

 

  • बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी।
     

 

  • लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी।

 

 

  • यूपी के पूर्व सीएम और सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने सुषमा स्वराज के घर पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दी।
     

 

  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी सुषमा स्वराज को उनके घर पर पहुंच श्रद्धांजलि दी।

 

  • बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने लिखा कि, सुषमा का जाना देश के लिए एक बड़ी क्षति है, साथ ही व्यक्तिगत तौर पर उनके लिए एक बड़ी क्षति है।

 

 

  • सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने पहुंचे दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल।

 

 

  • बीजेपी के सांसद रवि किशन, नेता कैलाश विजयवर्गीय, बाबा रामदेव भी सुषमा को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंचे हैं।
     

 

  • बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंची।

 

    

  • टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन और नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने सुषमा स्वराज के घर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।   
     

 

  • बीएसपी प्रमुख मायावती ने सुषमा स्वराज को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी। मायावती ने कहा, सुषमा स्वराज के निधन ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से दुखी किया है। वह एक समर्थ राजनेता, प्रशासक और एक अच्छी वक्ता थीं। वह विपक्षी सदस्यों के प्रति भी दोस्ताना व्यवहार रखती थीं। माया ने कहा, ईश्वर उनके परिवार को यह क्षति सहन करने की शक्ति दे।
     

 

  • पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया। ममता ने कहा, 1990 से उनको जानती थी, हमने काफी वक्त संसद में साथ बिताया था। बेहतरीन राजनेता, अच्छी शख्सियत थीं, उनको मिस करूंगी।

 

 

  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कहा, एक कार्यकर्ता के नाते महिला उत्थान के प्रति अगर हम अपना जीवन समर्पित करे तो वो दीदी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

 

  • बीजेपी सांसद रमा देवी सुषमा स्वराज के बारे में मीडिया से बात करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, जब तक उनकी सांस चलती रहेगी वह सुषमा से जुड़ी रहेंगी। उन्होंने कहा, वह दुनिया छोड़कर गई हैं लेकिन कहीं न कहीं अच्छे जगह पर ही रहेंगी।

 

 

  • मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताते हुए कहा, सुषमा दीदी हम सभी को छोड़कर चली गईं। अस्वस्थ होने के बावजूद भी वे विदिशा सहित प्रदेश की जनता की सेवा करती रहीं। मुझे उनसे हमेशा ही जनसेवा की प्रेरणा मिली।

 

 

  • केरल के पूर्व सीएम ओमन चांडी ने सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि।

 

 

  • पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, वह स्वराज के निधन से बेहद व्यथित हैं। सुषमा एक कुशल सांसद, प्रभावी वक्ता और दयालु नेता थीं। 

 

 

  • मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, वह "गुड फ्रेंड" के निधन से बहुत दुखी हैं। उन्होंने स्वराज को असाधारण डिप्लोमैट बताया और कहा, वह भारत-मालदीव की मैत्री की शिल्पकार थीं।

 

 

  • फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जीग्लर ने सुषमा स्वराज के निधन पर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, भारत और फ्रांस के रिश्तों को बेहतर करने में सुषमा का अहम योगदान रहा।

 

 

  • अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने "बहिनजी" सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, वह कद्दावर नेता और महान वक्ता थीं। करजई ने भारत और स्वराज के परिवार के प्रति सहनुभूति जताई है।

 

 

  • अफगानिस्तान के विदेश मंत्री सलाहुद्दीन रब्बानी ने कहा कि सुषमा स्वराज भारत की पक्के इरादों वाली प्रतिनिधि थीं।

 

 

  • रूस के विदेश मंत्रालय ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

 

नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने भी सुषमा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा पूर्व विदेश मंत्री के निधन की खबर से उन्हें गहरा सदमा लगा है। उन्होंने भारत के लोगों और सुषमा के परिवार के साथ सहानुभूति जताई है।

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   7 Aug 2019 2:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story