विवादों से घिरी फिल्‍म ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’, जानिए विपक्षी दलों के कुछ विवादित बयान

The film The Kashmir Files surrounded by controversies, know some controversial statements of opposition parties
विवादों से घिरी फिल्‍म ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’, जानिए विपक्षी दलों के कुछ विवादित बयान
नई दिल्ली विवादों से घिरी फिल्‍म ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’, जानिए विपक्षी दलों के कुछ विवादित बयान
हाईलाइट
  • मनोरंजन और सूचना में इतिहास के तथ्यों के साथ कितनी छेड़छाड़ ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार पर बनी फिल्म " द कश्मीर फाइल्स" पर खूब चर्चा हो रही है। कुछ लोग इस फिल्म का विरोध  कर रहे हैं। फिल्म पे विवादों कि शुरूआत "कपिल शर्मा सो" से हुई थी और अब फिल्म को टैक्स फ्री करने पर  विपक्षी दलों के नेता फिल्म पर अपना विरोध जता रहे है। हालांकि "द कश्‍मीर फाइल्‍स" बॉक्‍स ऑफिस पर अच्छा कलेक्‍शन कर रही है,  दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इससे जुड़े नए- नए विवाद जन्म ले रहे हैं। 

विरोध में अब असम के धुबरी से सांसद "बदरुद्दीन अजमल" की एंट्री हुई है। उन्होंने सरकार से  फिल्म पर बैन लगाने को कहा है। सरकार को चेतावनी देते हुए बदरुद्दीन ने कहा अगर इस फिल्म पर बैन नहीं लगाया गया तो सांप्रदायिक घटनाएँ बढ़ेंगी। अजमल ने ट्विट कर कहा "मैंने "The Kashmir Files" नहीं देखी है। केंद्र सरकार और असम सरकार को इस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए, क्योंकि इससे सांप्रदायिक तनाव बढ़ेगा। आज के भारत में स्थिति एक जैसी नहीं है। अजमल ने आगे कहा कि कश्मीर से परे कई घटनाएँ हुईं, जिनमें असम में नेल्ली की घटना भी शामिल है, लेकिन उन पर कोई फिल्म नहीं बनी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में एक अलग तरह का माहौल बनाया जा रहा है। जिसका नतीजा बेहद खराब होने वाला है। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को टैक्स फ्री करने से इनकार के बजाय सफाई दी कि वे फिल्म देखने के बाद फैसला करेंगे। वहीं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री "प्रताप खाचरियावास" ने सधी हुई सफाई दी कि फिल्म को बिना देखे कोई फैसला नहीं कर सकते हैं।

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता "सचिन सावंत" ने तो आरोप लगाया है कि इतिहास के तथ्यों के साथ छेड़छाड़ कर फिल्म बनाई गई है और वो इस पर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे

केरल कांग्रेस ने तो इस फिल्म के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है। केरल कांग्रेस कुछ नेताओं ने आरोप लगा दिया है कि कश्मीर में आंतकियों के शिकार हिंदुओं से अधिक मुस्लिम का हुए हैं। एक बयान देकर नया विवाद खड़ा कर लिया। केरल कांग्रेस ने एक ट्वीट में दावा किया कि 1990 से 2007 के दौरान जम्मू- कश्मीर में हिंदुओं से ज्यादा मुसलमान मारे गए थे। हालांकि बाद में ट्वीटर हैंडल से इस ट्वीट को हटा दिया गया 

 
हालांकि अभी तक कुछ ही राज्यों में ये फिल्म टैक्स फ्री हुई लेकिन बीजेपी शासित राज्य लगातार इसे टैक्स फ्री कर रहे हैं। देश में चल रही कश्मीरी पंडितों के प्रती सहानुभूति को देख कर बीजेपी इसे मुद्दा भी बना रही है।

Created On :   16 March 2022 10:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story